विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष बरकत खान ने जनसंपर्क किया

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

बरहरवा:विधानसभा चुनाव को लेकर पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र में महागठबंधन के सभी नेता अब रेश हो गयी है, इसी कड़ी में शनिवार को जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सह पूर्व मंत्री आलमगीर आलम के प्रतिनिधि बरकत खान तथा कोर कमेटी के सदस्य नासिर शेख एवं प्रखंड अध्यक्ष रंजीत टुडू ने दर्जन भर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बरहरवा प्रखंड के उत्तर पूर्वी इलाके के दुर दराज के गांव में तूफानी जनसंपर्क कर लोगों को कांग्रेस के प्रत्याशी निशात आलम के पक्ष में 20 नवंबर को वोट देने का आह्वान किया|अपने अभिभाषण में लगभग सभी कांग्रेस जनों ने मैया सम्मान योजना, बिजली बिल की माफी, किसानों के लिए कृषि ऋण की माफी स्कूली छात्र छात्राओं के लिए चलाई जा रही सावित्रीबाई योजना से लेकर सरकार द्वारा जनहित में चलाई जा रही योजनाओं के बारे में लोगों को विस्तृत जानकारी दिया|बरकत खान ने बताया कि गठबंधन की सरकार ने गरीब गुरबो के लिए अब वा आवास योजना चलाकर आज झारखंड में कीर्तिमान स्थापित किया है|उन्होंने यह भी बताया कि अगर दोबारा झारखंड में महागठबंधन की सरकार सत्ता में आएगी तो मां बहनों को इससे दोगुनी राशि मिलेगी|उन्होंने आम मतदाता को सचेत करते हुए बताया कि मेंढक की तरह रंग बदलकर ढकोसला और झूठे वादे करने वाले केला तथा साइकिल छाप के राजनीतिक दलों के लोग आपके पास आकर आपको तरह-तरह के प्रलोभन देंगे लेकिन आपको यह सोचना है कि आपके सुख-दुख में कौन आपका साथ दे रहा है और कौन नहीं दे रहा है|इसलिए आप लोगों से आगरह है कि, 20 नवंबर को सुबह-सुबह उठकर आप अपना बहुमूल्य वोट पूर्व मंत्री आलमगीर आलम के पत्नी निशात आलम को देखकर उन्हें भारी से भारी मतों से विजय बनाकर विधानसभा पहुंचने का काम करेंगे ताकि वह आपके लिए क्षेत्र में विकास का कार्य कर सके।इस दौरान कांग्रेस डेलीगेट ने थोप ग्राम, कटघोला, रामनगर, काजमोला पटाल, कन्हाई गंगा, बेलडांगा, साहेब गंगा, कस्बा सिरासीन आदि गांव का दौरा किया इस दौरान बरहरवा प्रखंड अध्यक्ष रंजीत टुडू परम अमित तिवारी अली हुसैन नसीरुद्दीन शेख यारउल खान आफताब आलम दाउद हुसैन चारु शेख के अलावे सैकड़ों की संख्या में आम जनता गण उपस्थित थे|

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक

बिहार के मुजफ्फरपुर में सतर्कता विभाग ने रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को पकड़ा

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत बिहार निगरानी विभाग की टीम ने सदर थाना में तैनात सब

मेड इन बिहार” की नई परिकल्पना: अर्जुन वृक्ष पर विधायक मैथिली ठाकुर की दूरदर्शी पहल

पटना । बिहार विधानसभा में शून्यकाल के दौरान अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर ने उत्तर बिहार के विकास को नई दिशा देने वाली एक अभिनव और