सीमावर्ती क्षेत्रों में स्थापित चेकपोस्ट में पुलिस का जांच अभियान जारी

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

उधवा:विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। इसको लेकर झारखंड व पश्चिम बंगाल के सीमावर्ती इलाकों में चेकनाका बनाया गया है। सभी चेकनाका में दण्डाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी समेत जवानों की तैनाती की गई है। जानकारी के अनुसार प्राणपुर फेरीघाट होकर लोग नाव के माध्यम से पंचानंदपुर के रास्ते पश्चिम बंगाल के मालदा जिला तथा झारखंड आना जाना करते हैं। जबकि राधानगर सिरासीन के रास्ते फरक्का होकर पश्चिम बंगाल आना जाना करते है। शनिवार को राधानगर हाईस्कूल के समीप शिवानीपुर,राधानगर घाट व प्राणपुर फेरीघाट चेकनाका में चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान आवागमन कर रहे वाहनों को बारी-बारी से रोककर जांच किया गया। वहीं नाव से आवागमन कर रहे लोगों को रोककर उनकी थैला की जांच की गई। मौके पर बीपीओ दिपक कुमार मंडल, निरंजन मिश्रा,अब्दुल रज्जाक व राम प्रसाद चौधरी समेत पुलिस पदाधिकारी के अलावा आईटीबीपी के जवान मौजूद थे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

समय पर बारिश से समेली और कुरसेला में धान रोपाई तेज, किसानों को बेहतर फसल की उम्मीद

कुरसेला (कटिहार): समय पर हुई मानसूनी बारिश ने कटिहार जिले के कुरसेला और समेली प्रखंड सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में खेती-किसानी को नई गति

कटिहार का रहमानपुर खानकाह लतीफिया तकिया शरीफ: 525 वर्षों से आध्यात्मिक आस्था और सांप्रदायिक सौहार्द का केंद्र

कटिहार: जिले के बारसोई प्रखंड स्थित रहमानपुर खानकाह लतीफिया तकिया शरीफ करीब 525 वर्षों से सूफी परंपरा, आध्यात्मिक साधना और सांप्रदायिक सौहार्द का प्रमुख केंद्र

कटिहार में मां जानकी धाम मुख्यालय के लिए 1.80 एकड़ भूमि लीज पर, गुरु पूर्णिमा पर हुई घोषणा

कटिहार: गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर भाजपा नेता एवं मां जानकी धाम अखाड़ा सह तीर्थक्षेत्र के संस्थापक राजेश गुरनानी ने कटिहार में प्रस्तावित मां

कटिहार: प्राथमिक विद्यालय देवगांव में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर विशेष जोर, सभी छात्र स्कूल ड्रेस में पहुंच रहे विद्यालय

कटिहार: जिले के कदवा प्रखंड स्थित प्राथमिक विद्यालय देवगांव शिक्षा, अनुशासन और गुणवत्तापूर्ण पठन-पाठन के क्षेत्र में एक सकारात्मक उदाहरण बनकर उभर रहा है। विद्यालय