दो वाहन से एक लाख 77 हजार रुपया जब्त

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़ : विधानसभा आम चुनाव को लेकर पाकुड़िया उड़नदस्ता की टीम ने थाना क्षेत्र में घूम-घूम कर वाहनों की सघन जांच कर रही है। इस दौरान रविवार को उड़न दस्ता टीम में आरईओ कनीय अभियंता सह उड़न दस्ता दंडाधिकारी ओमप्रकाश कुमार, एसआई मजिस्टर साह एवं पुलिस जवानों को थाना क्षेत्र के पाकुड़िया-दुमका मुख्य पीडब्ल्यूडी सड़क राजदाहा के पास जांच के दौरान दो अलग-अलग वाहन से 1 लाख 77 हजार रुपए बरामद किया। राजदाहा के पास उड़नदस्ता टीम को बोलोरो पिकअप में सवार विजय मंडल के पास से एक लाख रुपया एवं बिहार के अलिफ मंडल ट्रक में सवार 77 हजार 500 रुपए बरामद किया गया है। उड़नदस्ता दंडाधिकारी के द्वारा पैसे को जब्त कर पाकुड़िया थाना प्रभारी को सुपुर्द किया गया है। जानकारी के अनुसार विशेष गठित टीम द्वारा जांच की जाएगी की यह पैसा कहां से आया और किस कार्य के लिए ले जाया जा रहा था। उड़नदस्ता पदाधिकारी ओम प्रकाश कुमार ने बताया कि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आदर्श आचार संहिता का पालन हेतु इसमें सभी जगहों में जाकर सघन जांच की जा रही है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

बाल श्रम के खिलाफ अभियान में एक आरोपी गिरफ्तार, पांच बच्चे मुक्त

पाकुड़: बाल श्रम के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पाकुड़ नगर थाना में बाल एवं किशोर श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम, 1986 के

महेशपुर साप्ताहिक हाट से सुपर स्प्लेंडर बाइक चोरी, हैंडल लॉक कर खरीदारी करने गए थे मालिक

महेशपुर: महेशपुर साप्ताहिक हाट से शनिवार को अज्ञात चोरों द्वारा सुपर स्प्लेंडर बाइक चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार पाकुड़

गंगा-कोसी के जलस्तर में मामूली गिरावट, फिर भी कुरसेला में बाढ़ की स्थिति गंभीर

कुरसेला (कटिहार): गंगा और कोसी के जलस्तर में शुक्रवार से मामूली गिरावट जरूर दर्ज की गई है, लेकिन कुरसेला परिक्षेत्र में बाढ़ की स्थिति अब

जिला परिवहन पदाधिकारी डेज़ी रानी ने उच्च विद्यालय हफलागंज के छात्रों को पढ़ाया गणित

जिले के चयनित सरस्वती विद्या निकेतन (मॉडल स्कूलों) में शैक्षणिक गुणवत्ता और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला परिवहन पदाधिकारी