अफवाह पर ना दे ध्यान, पुलिस को दे अपराधियों की सूचना:थानेदार

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़: आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सोमवार को पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार के निर्देश पर नगर थाना पुलिस ने फ्लैग मार्च निकली गई। जिसके नेतृत्व पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी हरिदेव प्रसाद ने किया। थाना प्रभारी ने कहा कि अफवाह पर ध्यान ना दें। अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। चुनाव को लेकर पुलिस पूरी तरह से सख्त है। किसी भी घटना एंव दुर्घटना की जानकारी पुलिस को दें। मामले की जांच कर त्वरित कारवाई की जाएगी। काननू हाथ मे लेने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नही जाएगा। ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी ने आगामी विधानसभा चुनाव में भयमुक्त वातावरण में वोट देकर अपनी सरकार बनाने में अहम भूमिका निभाए। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस ने शहर के विभिन्न चौक चोहराये का भ्रमण किया। मौके पर पुलिस अवर निरीक्षक अभिषेक कुमार सहित अन्य जवान मौजूद थे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

गोड्डा में पीसी एंड पीएनडीटी जिला सलाहकार समिति की बैठक, अल्ट्रासाउंड केंद्रों के प्रस्तावों पर चर्चा

गोड्डा। उपायुक्त सह समुचित प्राधिकारी, पीसी एंड पीएनडीटी लोकेश मिश्रा की अध्यक्षता में मंगलवार को सिविल सर्जन कार्यालय सभागार में जिला सलाहकार समिति की बैठक

हनवारा में कचरे का अंबार, गंदगी और बदबू से लोग परेशान; सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल

हनवारा। महागामा प्रखंड क्षेत्र के हनवारा स्थित विवाह भवन के समीप इन दिनों सड़क किनारे कचरे का अंबार लगा हुआ है। जगह-जगह कूड़ा जमा रहने

हनवारा में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने पर जोर

हनवारा। आगामी दुर्गा पूजा एवं मेला को लेकर बुधवार को हनवारा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महागामा

कुरसेला में वोट चोरी और SIR के विरोध में इंडिया गठबंधन ने फूंका PM मोदी, शाह और ज्ञानेश कुमार का पुतला

कुरसेला (कटिहार)। वोट चोरी, SIR और मतदाता सूची में कथित गड़बड़ी के विरोध में बुधवार को कुरसेला में इंडिया गठबंधन के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने