अर्जित ने विभिन्न छठ व्रतियों से आशिर्वाद लेकर प्रसाद ग्रहण किया

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

 

भागलपुर: भाजपा के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी एवं विश्व मानवाधिकार सुरक्षा आयोग के सदस्य डा. अर्जित शाश्वत चौबे ने लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर विभिन्न घाटों पर जाकर भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया साथ ही छठ व्रतियों से भी आशीर्वाद लेकर प्रसाद ग्रहण किया।अर्जित ने कहा की छठ एक ऐसा महान पर्व है जहां व्रती साक्षात देव भगवान भास्कर की आराधना 4 दिनों तक पूरी निष्ठा से करते हैं। नहाय खाय, खरना, संध्या अर्घ्य और प्रातः अर्घ्य के बाद व्रती पारण करते हैं। बिना अन्न जल के व्रतियों द्वारा एक साथ लाखों की संख्या में नदी किनारे घाटों या अपने परिसर में घाट निर्माण कर विधिवत पूजा करने का यह व्रत धरती पर और कहीं नहीं है। माताएं अपने बच्चों और परिवार के आरोग्यता और समृद्धि के लिए व्रत करतीं हैं।
अर्जित ने कहा की भागलपुर के विभिन्न घाट जिसमे बरारी के पुल घाट, सीढ़ी घाट, जहाज घाट, आदमपुर घाट, माणिक सरकार घाट, बूढ़ानाथ घाट, गौशाला, कुतुबगंज तालाब, मानिकपुर, सिकंदरपुर, चंपा नदी घाट आदि का भ्रमण कर अर्घ्य प्रदान किया। इसके उपरांत व्रतीयों के घर जाकर आशीर्वाद लिया और पारण उपरांत छठ का महाप्रसाद ग्रहण किया।अर्जित चौबे के साथ भ्रमण करने वालों में भाजपा के वरिष्ट नेता रामनाथ पासवान, शहरी निकाय के जिला संयोजक अभिषेक मिश्रा, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष चंदन ठाकुर, उपाध्यक्ष दीपक कुमार आदि प्रमुख रूप से थे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

बाल श्रम के खिलाफ अभियान में एक आरोपी गिरफ्तार, पांच बच्चे मुक्त

पाकुड़: बाल श्रम के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पाकुड़ नगर थाना में बाल एवं किशोर श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम, 1986 के

महेशपुर साप्ताहिक हाट से सुपर स्प्लेंडर बाइक चोरी, हैंडल लॉक कर खरीदारी करने गए थे मालिक

महेशपुर: महेशपुर साप्ताहिक हाट से शनिवार को अज्ञात चोरों द्वारा सुपर स्प्लेंडर बाइक चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार पाकुड़

गंगा-कोसी के जलस्तर में मामूली गिरावट, फिर भी कुरसेला में बाढ़ की स्थिति गंभीर

कुरसेला (कटिहार): गंगा और कोसी के जलस्तर में शुक्रवार से मामूली गिरावट जरूर दर्ज की गई है, लेकिन कुरसेला परिक्षेत्र में बाढ़ की स्थिति अब

जिला परिवहन पदाधिकारी डेज़ी रानी ने उच्च विद्यालय हफलागंज के छात्रों को पढ़ाया गणित

जिले के चयनित सरस्वती विद्या निकेतन (मॉडल स्कूलों) में शैक्षणिक गुणवत्ता और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला परिवहन पदाधिकारी