निर्दलीय प्रत्याशी ने चलाया जनसंपर्क अभियान

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़: लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र के निर्दलीय प्रत्याशी रासका हेंब्रम ने क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाया। रासका हेंब्रम ने कहा कि झारखंड अलग राज्य का दर्जा मिलने के बाद भी लिट्टीपाड़ा विधानसभा का अभीतक विकास नही हुआ है। इस विधानसभा में एक ही परिवार ने वर्षों से राज्य किया है। बावजूद क्षेत्र का विकास नही हो पाता है। क्षेत्र भ्रमण के दौरान ग्रामीण ने क्षेत्र की बिजली, पानी, स्वास्थ्य आदि समस्या को रखा गया। प्रत्याशी रासका हेंब्रम ने कहा कि अगर चुनाव में क्षेत्र की जनता का प्यार मिला तो, क्षेत्र की मूलभूत समस्या को दूर करने का काम करूंगा। प्रत्याशी ने डांगापाड़ा, पथरिया, महुलबोना, अमाडीह सहित अन्य जगहों का भ्रमण कर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील वोटरों से की। मौके पर सामुएल हेंब्रम, रायसेन मुर्मू, वकील हेंब्रम, शिव मरांडी, सिमोन हेंब्रम आदि मौजूद थे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

चलती ट्रेनों से चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, लाखों का सामान बरामद

कुरसेला (कटिहार): कुर्सेला थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चलती ट्रेनों से सामान चोरी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस

जनकल्याण शिविर का समापन, 192 में से 108 आवेदनों का मौके पर निष्पादन

कुरसेला (कटिहार): केलांचल टाइम्स कुरसेला प्रखंड परिसर में आयोजित तीन दिवसीय प्रखंड सहयोग सह जन कल्याण शिविर का गुरुवार को समापन हो गया। शिविर में

एसपी ने आमजनों और आवेदकों की शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना

कटिहार : पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी द्वारा अपने कार्यालय में आमजनों और आवेदकों की शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना। आम जनता की हर परेशानी को दूर