समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी ने बरहरवा में जनसंपर्क किया

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

 

बरहरवा: पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र के समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अकील अख्तर ने रविवार को बरहरवा प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बटाईल एवं बिशनपुर पंचायत में चुनावी जनसंपर्क अभियान चलाया। जनसंपर्क के दौरान जनता का अपार जोश और जनसमर्थन देखने मिला। पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक सह समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार अकील अख्तर ने कहा कि पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य,शिक्षा,रोजगार,पलायन आदि मुद्दों पर वर्तमान विधायक 20 सालों से फेल साबित हो रहें हैं। आए दिन स्वास्थ्य को लेकर कई मामले सामने आ रहे हैं जिसमें लोगों को स्वास्थ्य के लचर व्यवस्था के कारण लोगों को पश्चिम बंगाल या बिहार जा कर अपना इलाज करना पड़ता है। हमारे क्षेत्र में पूर्व मंत्री इन तमाम व्यवस्था उपलब्ध कराने में नाकाम साबित हुए है। पूर्व विधायक अकील अख्तर को इस चुनावी अभियान में हर कदम पर लोगों का अपार जनसमर्थन और विश्वास प्राप्त हो रहा है। जनता ने जो अपनापन और समर्थन दिखाया है,इससे साफ झलकता है कि वे क्षेत्र के विकास और बेहतरी के लिए पूरी तरह से हमारे साथ हैं। यह जनसंपर्क एक आंदोलन की तरह महसूस हो रहा है,जिसमें सभी लोग अपनी सहभागिता से इस अभियान को मजबूती दे रहे हैं। जनता से संवाद स्थापित किया गया, जहाँ समाजवादी पार्टी को अपार जनसमर्थन और सहयोग मिल रहा है। गांव के लोग पूरे जोश और उत्साह के साथ समाजवादी विचारधारा को अपना समर्थन दे रहें हैं। जनसमूह के इस अभूतपूर्व उत्साह ने यह स्पष्ट कर दिया है कि पाकुड़ में समाजवादी पार्टी एक प्रचंड बहुमत से विजय प्राप्त करेगी। पूर्व विधायक समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार अकील अख्तर ने जनसंपर्क अभियान के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आने वाले 20 नवंबर को अपने मतदान केंद्र में जा कर पार्टी के चुनाव चिन्ह साइकिल छाप चार नंबर पर अपना कीमती वोट देकर हमें भारी मतों से जीता कर पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र में सेवा करने का अवसर दें। अकील अख्तर ने कहा कि इस बार अगर जनता ने मुझे सेवा करने का मौका दिया तो मैं अपने विधानसभा क्षेत्र में चरमराई स्वास्थ्य व्यवस्था को सुधारने का काम करेंगे साथ ही शिक्षा,रोजगार,पलायन सहित सभी क्षेत्र में बेहतर काम करके लोगों के जन समस्याओं को दूर करने का काम करेंगे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

बाल श्रम के खिलाफ अभियान में एक आरोपी गिरफ्तार, पांच बच्चे मुक्त

पाकुड़: बाल श्रम के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पाकुड़ नगर थाना में बाल एवं किशोर श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम, 1986 के

महेशपुर साप्ताहिक हाट से सुपर स्प्लेंडर बाइक चोरी, हैंडल लॉक कर खरीदारी करने गए थे मालिक

महेशपुर: महेशपुर साप्ताहिक हाट से शनिवार को अज्ञात चोरों द्वारा सुपर स्प्लेंडर बाइक चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार पाकुड़

गंगा-कोसी के जलस्तर में मामूली गिरावट, फिर भी कुरसेला में बाढ़ की स्थिति गंभीर

कुरसेला (कटिहार): गंगा और कोसी के जलस्तर में शुक्रवार से मामूली गिरावट जरूर दर्ज की गई है, लेकिन कुरसेला परिक्षेत्र में बाढ़ की स्थिति अब

जिला परिवहन पदाधिकारी डेज़ी रानी ने उच्च विद्यालय हफलागंज के छात्रों को पढ़ाया गणित

जिले के चयनित सरस्वती विद्या निकेतन (मॉडल स्कूलों) में शैक्षणिक गुणवत्ता और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला परिवहन पदाधिकारी