जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने मतदान मुहिम के लिए बढ़ाया हाथ, सभी संगठन देंगे साथ

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़ : लोकतंत्र की मजबूती में प्रत्येक मतदाता अपना वोट दें यह महत्वपूर्ण है और इसके लिए मतदाताओं को घर से निकलकर बूथ तक जाना पड़ेगा। पांच साल इंतजार करने की बजाय, पांच कदम चल कर बूथ तक जरूर जाएं… ये बातें जिला निर्वाचन पदाधिकारी मनीष कुमार ने सभी एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के साथ समाहरणालय सभागार में आहूत बैठक में कही। साथ ही सभी से मतदाता जागरूकता अभियान में परस्पर सहभागिता का अपील किया। उन्होने सभी से अपील किया कि अपने परिसर तथा कार्य क्षेत्र में मतदाता जागरूकता संबंधी पोस्टर, फ्लैक्स, स्टीकर लगाते हुए मतदान का संदेश जरूर दें। उन्होंने सभी को कहा कि पहले मतदान फिर रक्तदान जरूर करें। उपायुक्त ने बताया कि 15 नवम्बर, स्थापना दिवस के दिन मानव श्रृंखला पाकुड़ रेलवे स्टेशन से सिदो कान्हू पार्क तक किया जाएगा। उस दिन अलग-अलग कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा। उपायुक्त ने सभी एसोसिएशन से अलग अलग थीम पर एक बूथ बनाने हेतु अनुरोध किया। सभी ही उन्होंने कहा कि 20 नवम्बर मतदान के दिन आप सभी पहले मतदान फिर रक्तदान जरूर करें।

उत्सव के वातावरण में बूथ पहुंचकर मतदान करें

लोकतंत्र के इस महापर्व में जन-जन की सहभागिता हो इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा सभी आयु वर्ग तक मतदान का संदेश पहुंचाया जा रहा है। बैठक में सभी से अपील किया गया कि अपने साथ अपने परिवारजनों, मित्रों, पड़ोसियों को मतदान कराने बूथ तक ले जायें। उत्सव के माहौल में इस पर्व को मनायें, अपने संपर्क के सभी लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करें। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने अपील किया कि मतदान प्रतिशत बढ़ाने में सभी वर्गों, समूहों का योगदान अहम होगा, ऐसे में जिला प्रशासन का सहयोग करते हुए प्रत्येक मतदाता को जागरूक करने में सहयोग करें ताकि शत प्रतिशत मतदाता आगामी 20 नवंबर को मताधिकार का प्रयाग करने बूथों पर पहुंचें। बैठक में 85+ आयु वर्ग एवं दिव्यांग मतदाताओं को मतदान के दिन उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं तथा होम वोटिंग के बारे में भी बताया गया।

मौके पर विशेष कार्य पदाधिकारी त्रिभुवन कुमार सिंह, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी राहुल कुमार समेत विभिन्न एसोसिएशन के प्रतिनिधि समेत अन्य उपस्थित थे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक

बिहार के मुजफ्फरपुर में सतर्कता विभाग ने रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को पकड़ा

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत बिहार निगरानी विभाग की टीम ने सदर थाना में तैनात सब

मेड इन बिहार” की नई परिकल्पना: अर्जुन वृक्ष पर विधायक मैथिली ठाकुर की दूरदर्शी पहल

पटना । बिहार विधानसभा में शून्यकाल के दौरान अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर ने उत्तर बिहार के विकास को नई दिशा देने वाली एक अभिनव और