कोयला, बालु, पत्थर के अवैध उत्खनन, परिवहन, भंडारण पर पूर्णतः लगाए रोक : पुलिस अधीक्षक – प्रभात कुमार

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़ : पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को मासिक अपराध गोष्ठी किया गया। जिसमें अक्टूबर माह में किये गए कार्यो की समीक्षा के उपरांत सभी थाना प्रभारी, ओपी प्रभारी, संबंधित शाखा प्रभारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। पुलिस कप्तान ने बताया कि माह अक्टूबर में प्रतिवेदित सभी कांडो का विस्तृत समीक्षोप्रांत लंबित कांडो का त्वरित निष्पादन करने का निर्देश दिया गया। सभी पुलिस उपाधीक्षक, पुलिस निरीक्षक प्रभाग को लंबित सभी पर्यवेक्षण प्रतिवेदन एक सप्ताह के अंदर समर्पित करने का निर्देश दिया। कोयला, बालु, पत्थर के अवैध उत्खनन, परिवहन, भंडारण पर पूर्णतः रोक लगाने की बात कही। कहा कि जिला खनन टास्क फोर्स से समन्वय स्थापित कर लगातार अभियान चलाने का निर्देश दिया। लूट, डकैती, चोरी, छिनतई जैसे घटनाओं पर अंकुश लगाने की बात कही।

क्षेत्र में एंटी क्राइम चेकिंग करने एवं बैंक, एटीएम, ज्वैलरी शॉप, मार्केट, मंदिर जैसे स्थानों के आस पास पेट्रोलिंग पार्टी को मुस्तैदी के साथ भ्रमणशील रहने एवं सतत निगरानी रखने का निर्देश दिया गया। सभी थाना प्रभारी को अपने स्तर से विशेष अभियान चलाकर लंबित वारंट, कुर्की का निष्पादन करने का आदेश दिया गया। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर थाना क्षेत्र के उपद्रवियों, आदतन शरारती तत्वों, सक्रिय अपराधियों के विरुद्ध निरोधात्मक कारवाई करने एवं उनपर सतत निगरानी रखने का निर्देश दिया गया। जिले में प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारी, सुरक्षाबलों के आवासन स्थल पर पानी, शौचालय, बिजली इत्यादि की व्यवस्था, उक्त बलों के ग़मनागमन हेतु पर्याप्त संख्या में वाहन की व्यवस्था कराने की बात कही। उन्होंने चुनाव के मद्देनजर अंतरराज्य, अंतरजिला चेकपोस्ट पर सख्ती से वाहन जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया। मौके पर नगर थाना प्रभारी – हरिदेव प्रसाद , मुफ्सिल थाना प्रभारी – संजीव कुमार झा, अमड़ापाड़ा थाना प्रभारी – अनूप रोशन भेंगरा सहित अन्य उपस्थित रहे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़ नगर परिषद में 2 करोड़ की योजनाओं पर घमासान, पार्षदों ने अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का पुतला फूंका; समर्थकों ने फोड़े पटाखे

पाकुड़: नगर परिषद क्षेत्र में दो करोड़ रुपये की सड़क योजनाओं के चयन को लेकर सोमवार को विवाद गहरा गया। योजना चयन में पक्षपात और

कटिहार का 115 साल पुराना दुर्गागंज दुर्गा मंदिर, 2002 में हुआ सार्वजनिक

कदवा (कटिहार): बिहार के कटिहार जिले के कदवा प्रखंड स्थित दुर्गागंज का ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर आस्था के साथ-साथ क्षेत्र की पुरानी जमींदारी व्यवस्था की विरासत

गलगलिया के पथरघट्टा हाई स्कूल में SSB का साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम

गलगलिया: विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से 8वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल

कटिहार के 9 खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो में जीते गोल्ड मेडल, राज्य स्तर पर चयनित

स्कूली गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित प्रमंडल स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्क्रमित मध्य विद्यालय बर्मा रिफ्यूजी कॉलोनी के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन