लिट्टीपाड़ा व गोपीकांदर में प्रत्याशी मुन्नी हेंब्रम ने किया चुनावी कार्यालय का उद्घाटन

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़:लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र के लिट्टीपाड़ा व गोपीकांदर में निर्दलीय प्रत्याशी मुन्नी हेंब्रम ने चुनावी कार्यालय का उद्घाटन किया। मुन्नी हेंब्रम ने फीता काटकर कार्यालय का उद्घाटन किया। उद्घाटन के मौके पर काफी संख्या में उनके समर्थक मौजूद थे। प्रत्याशी मुन्नी हेंब्रम ने कहा कि जनता इसबार विकास के मुद्दे पर वोट कर मुझे जितने का काम करेगी। क्षेत्र की जनता का मुझे आपार समर्थन मिल रहा है। इस बार मेरी जीत पक्की है। सीएम हेमंत सोरेन ने झारखंड को सिर्फ और सिर्फ लूटने का काम किया है। हेमंत सोरेन ने कई जगहों पर गलत ढंग से लीज कराया। झारखंड में चारों ओर लूट ही लूट मची है। गरीबों का हक छीनने का काम किया है। इस लूट का अब अंत होगा। मुझे जीत मिली तो क्षेत्र का चहमुखी विकास करने का काम करूंगा। इस दौरान प्रत्याशी मुन्नी हेंब्रम ने लिट्टीपाड़ा विधानसभा में जनसंपर्क अभियान चलाकर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील वोटरों से की ।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

समय पर बारिश से समेली और कुरसेला में धान रोपाई तेज, किसानों को बेहतर फसल की उम्मीद

कुरसेला (कटिहार): समय पर हुई मानसूनी बारिश ने कटिहार जिले के कुरसेला और समेली प्रखंड सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में खेती-किसानी को नई गति

कटिहार का रहमानपुर खानकाह लतीफिया तकिया शरीफ: 525 वर्षों से आध्यात्मिक आस्था और सांप्रदायिक सौहार्द का केंद्र

कटिहार: जिले के बारसोई प्रखंड स्थित रहमानपुर खानकाह लतीफिया तकिया शरीफ करीब 525 वर्षों से सूफी परंपरा, आध्यात्मिक साधना और सांप्रदायिक सौहार्द का प्रमुख केंद्र

कटिहार में मां जानकी धाम मुख्यालय के लिए 1.80 एकड़ भूमि लीज पर, गुरु पूर्णिमा पर हुई घोषणा

कटिहार: गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर भाजपा नेता एवं मां जानकी धाम अखाड़ा सह तीर्थक्षेत्र के संस्थापक राजेश गुरनानी ने कटिहार में प्रस्तावित मां

कटिहार: प्राथमिक विद्यालय देवगांव में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर विशेष जोर, सभी छात्र स्कूल ड्रेस में पहुंच रहे विद्यालय

कटिहार: जिले के कदवा प्रखंड स्थित प्राथमिक विद्यालय देवगांव शिक्षा, अनुशासन और गुणवत्तापूर्ण पठन-पाठन के क्षेत्र में एक सकारात्मक उदाहरण बनकर उभर रहा है। विद्यालय