साहिबगंज: देव दीपावली व कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर गुरुवार की देर शाम एवं शुक्रवार की सुबह शहर के सूर्य बिजली घाट, ओझा टोली घाट, शकुंतला घाट, आदि पर शहर, प्रखंड एवं बिहार पीरपैंती,मिर्जाचौकी, मंडरो,बरहरवा, केलाबाड़ी, बोरियो, बरहेट आदि सहित, पश्चिम बंगाल आदि से विभिन्न जगहों से निजी एवं अन्य बड़े छोटे वाहनों से हजारों श्रद्धालुओं ने उत्तरवाहिनी गंगा पर आस्था की डुबकी लगाकर पूजा अर्चना की। इस दौरान अहले सुबह गंगा में मान्यता के अनुसार लोगों ने दीप जलाकर दान और विभिन्न मंदिरों में पूजा अर्चना भी किया। उधर सपा होर, बिंदीन समाज के आदिवासी श्रद्धालुओं ने गुरुवार को दोपहर से ही माघी पूर्णिमा के जैसे माहौल बनाकर पूरी रात पूजा अर्चना, गंगा स्नान, दान-पुण्य किया।

पाकुड़ नगर परिषद में 2 करोड़ की योजनाओं पर घमासान, पार्षदों ने अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का पुतला फूंका; समर्थकों ने फोड़े पटाखे
पाकुड़: नगर परिषद क्षेत्र में दो करोड़ रुपये की सड़क योजनाओं के चयन को लेकर सोमवार को विवाद गहरा गया। योजना चयन में पक्षपात और



