स्थानीय शिक्षित युवाओं को रोजगार दिलाने का करेंगें काम:रष्का हेंब्रम

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़: लिट्टीपाड़ा विधानसभा के निर्दलीय प्रत्याशी रष्का हेंब्रम ने लिट्टीपाड़ा व हिरणपुर प्रखंड के विभिन्न गांव में जनसंपर्क अभियान चलाया। जनसंपर्क अभियान के दौरान रष्का हेंब्रम ने कहा कि एक ही परिवार ने क्षेत्र में वर्षों से लिट्टीपाड़ा विधानसभा में राज्य किया। बावजूद लिट्टीपाड़ा का विकास नहीं हो पाया है। यहां सिर्फ और सिर्फ वोट बैंक की राजनीति हुई है। यहां के जनता की विकास का नेताओं को कोई फर्क नही है। जिसकारण आज भी क्षेत्र की गरीब जनता बिजली, पानी, स्वास्थ्य , सड़क आदि की मूलभूत समस्या से जूझ रहे है। चुनाव के समय वोट मांगने तो विभिन्न दल के नेता गांव पहुंचते है। जीत के बाद विधायक गांव की समस्या को भूल जाते है। पांच साल में एक बार ही क्षेत्र के बड़े नेताओं को गांव की याद आती है। यहां के लोगों को नेता वोट बैंक के लिए उपयोग करती है। रष्का हेंब्रम ने कहा कि अगर मुझे लिट्टीपाड़ा विधानसभा का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलता है तो क्षेत्र में पानी व स्वास्थ्य की समस्या को दूर करना मेरी पहली प्राथमिकता रहेगी। क्षेत्र के लोगों को रोजगार के लिए बाहर पलायन नही करना पड़ेंगे। स्थानीय स्तर पर रोजगार की समुचित व्यवस्था की जाएगी। रष्का हेंब्रम ने जनसंपर्क अभियान के दौरान पीपरजोड़ी, कुलापहाड़ी, जितलपुर, बड़ा सरसा, जीतपुर आदि गांव का भ्रमण कर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील वोटरों से की।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

कटिहार के वृद्धाश्रम में लीगल अवेयरनेस कार्यक्रम, बुजुर्गों को अधिकार और सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

कटिहार। बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार, कटिहार की ओर से गुंजन वृद्धाश्रम, अनाथालय रोड स्थित परिसर में लीगल

मनसाही में दिव्यांगों ने बाढ़ पीड़ितों के बीच बांटी राहत सामग्री, मानवता की मिसाल पेश की

मनसाही (कटिहार)। कोशी क्षेत्रीय विकलांग विधवा वृद्ध कल्याण समिति एवं दिव्यांग महापरिवार, कटिहार के संयुक्त तत्वावधान में मनसाही प्रखंड के चितौरिया गांव में बाढ़ प्रभावित

कटिहार के आंगनबाड़ी केंद्रों की गतिविधियों में राज्य में पहला स्थान, 99.13% FRS सत्यापन

कटिहार। जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों की विभिन्न गतिविधियों में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर कटिहार ने अगस्त 2026 की राज्य स्तरीय रैंकिंग में पहला

पाकुड़ रोजगार मेला में 206 पदों पर 9 युवाओं का चयन, 26 का झारनियोजन पोर्टल पर निबंधन

पाकुड़। श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग, झारखंड रांची के तत्वावधान में जिला नियोजनालय सह मॉडल कैरियर सेंटर पाकुड़ की ओर से 12 सितंबर