उपायुक्त ने एफएसटी और एसएसटी के साथ बैठक कर, दिए कई निर्देश

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़ : विधानसभा चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मनीष कुमार ने शनिवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये एफएसटी और एसएसटी के साथ बैठक कर, शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी पूर्वक चुनाव सम्पन्न करवाने को लेकर कई आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

बैठक के दौरान उपायुक्त ने एफएसटी और एसएसटी के लिए प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों व कर्मियों को कहा कि विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से सम्पन्न करवाना हमारी प्राथमिकता है, ऐसे में आपलोग अपने अपने टीम के साथ अपने दायित्वों और कर्तव्यों का निर्वहन गम्भीरता पूर्वक करें, अवैध शराब के खिलाफ नियमित रूप से छापामारी अभियान चलाएं और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें, बाॅर्डर एरिया में बनाये गए चेकपोस्टों पर प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारी और दंडाधिकारी हर छोटे बड़े वाहनों को सघनता से जांच करें, आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन का मामला संज्ञान में आते ही अविलंब कार्रवाई करें।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़ नगर परिषद में 2 करोड़ की योजनाओं पर घमासान, पार्षदों ने अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का पुतला फूंका; समर्थकों ने फोड़े पटाखे

पाकुड़: नगर परिषद क्षेत्र में दो करोड़ रुपये की सड़क योजनाओं के चयन को लेकर सोमवार को विवाद गहरा गया। योजना चयन में पक्षपात और

कटिहार का 115 साल पुराना दुर्गागंज दुर्गा मंदिर, 2002 में हुआ सार्वजनिक

कदवा (कटिहार): बिहार के कटिहार जिले के कदवा प्रखंड स्थित दुर्गागंज का ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर आस्था के साथ-साथ क्षेत्र की पुरानी जमींदारी व्यवस्था की विरासत

गलगलिया के पथरघट्टा हाई स्कूल में SSB का साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम

गलगलिया: विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से 8वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल

कटिहार के 9 खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो में जीते गोल्ड मेडल, राज्य स्तर पर चयनित

स्कूली गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित प्रमंडल स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्क्रमित मध्य विद्यालय बर्मा रिफ्यूजी कॉलोनी के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन