चुनावी ड्यूटी में जा रहे होमगार्ड की सड़क हादसे में मौत

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

साहिबगंज: चुनावी ड्यूटी के लिए जा रहे एक होमगार्ड जवान बरहेट थाना क्षेत्र के खुंटाना बरमसिया निवासी लखी राम किस्कू के पुत्र राम किस्कू उम्र 37 की जलेबिया घाटी में सोमवार को सड़क हादसा में मौत हो गई है। पुलिस से मिली जानकारी राम किस्कू चुनावी ड्यूटी के लिए बाइक से रांगा थाना जा रहा था। तभी जलेबिया घाटी में बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। गंभीर अवस्था में इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मृतक की बड़ी पुत्री की शादी हो चुकी है। जबकि छोटा पुत्र कक्षा आठ में पढ़ रहा है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करा शव को परिजनों को सौंप जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। पत्नी मोनिका टुडू सहित परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

बिजली समस्याओं को लेकर समाजसेवी गप्पू सिन्हा ने कार्यपालक अभियंता से मुलाकात कर समाधान की मांग की

  गोड्डा में समाजसेवी गप्पू सिन्हा ने विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता राजेश मिश्रा से मुलाकात कर शहर और ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली समस्याओं पर

पहाड़िया समुदाय से मिले एसडीपीओ, संवाद कर सुरक्षा, जागरूकता और सहयोग का भरोसा दिलाया

  गोड्डा पुलिस ने मुख्यमंत्री के निर्देश पर पीवीटीजी पहाड़िया समुदाय के साथ विश्वास और संवाद बढ़ाने के उद्देश्य से विशेष सामुदायिक सहभागिता कार्यक्रम आयोजित

श्रीमद्भागवत कथा में शिव-पार्वती विवाह प्रसंग सुन श्रद्धालु भाव-विभोर, गूंजा भक्ति और आस्था का संदेश

  महागामा के कोयला गांव में चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन शिव-पार्वती विवाह प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया गया। कथा वाचिका

बैंक सुरक्षा को लेकर एसडीपीओ ने की बैठक, प्रबंधकों को सतर्कता बढ़ाने के दिए निर्देश

  महागामा अनुमंडल कार्यालय में बैंक सुरक्षा को लेकर एसडीपीओ वरुण रजक की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी बैंक प्रबंधकों को