नाबालिक लड़की को भगा कर ले जाने पर मुकदमा दर्ज, जांच में जुटे पुलिस

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

हिरणपुर : थाना क्षेत्र के एक नाबालिग युवती को शादी का प्रलोभन देकर घर से भगाने का मामला प्रकाश में आया है। घटना को लेकर युवती के पिता के शिकायत पर थाना में कांड संख्या 68/24 दर्ज किया गया है। इसे लेकर पीड़ित के पिता ने उल्लेख किया है कि बीते 15 नवंबर शाम से मेरी 14 वर्षीय पुत्री घर से गायब है। इसकी खोजबीन करने पर पता चला है कि साहेबगंज जिले के रांगा थाना के बनियाडीह गांव के राजेश साहा मेरी पुत्री को शादी का प्रलोभन देकर घर से भगाकर ले गया है। वहीं इसके साथ राजेश साहा के पिता मुकलाल साहा एवं उनकी मां के अलावे रांगा थाना के श्रवण राय, पर्यात साहा उर्फ कदनु साहा ने पुत्री को भगाने में मदद किया है। उन्होंने कहा है कि वे पंडाल का काम करते है। वहीं इनके साथ युवक भी पंडाल का काम करते थे। इसी दौरान घर में पुत्री के साथ संपर्क हुआ था। इस बावत थाना प्रभारी नवीन कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज की गई है। लड़की को सुरक्षित बरामदगी के लिए छापेमारी की जा रही है। वहीं दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में जेएसएलपीएस की वार्षिक सभा, महिलाओं की आजीविका बढ़ाने पर जोर

पाकुड़िया। प्रखंड क्षेत्र के राजपोखर संकुल संगठन परिसर में शनिवार को झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) के तत्वावधान में वार्षिक साधारण सभा का आयोजन

पाकुड़ में राजद ने CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, इस्तीफे की मांग

पाकुड़। झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक संजय सिंह यादव के निर्देशानुसार शनिवार को पाकुड़ जिला राजद की ओर से मुख्य

ग्रामीण उद्यमिता को नई उड़ान देने की पहल, जेएसएलपीएस और आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क ने शुरू किया इनक्यूबेशन कार्यक्रम

पाकुड़। समाहरणालय स्थित सभागार में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) और आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क के संयुक्त तत्वावधान में ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने

खड़ी गाड़ी से पाइप लगाकर 15 लीटर डीजल चोरी करते युवक रंगेहाथ गिरफ्तार

महेशपुर। महेशपुर थाना क्षेत्र के शहरग्राम चौक स्थित कमल होटल के समीप खड़ी गाड़ी से पाइप लगाकर डीजल चोरी करते एक युवक को वाहन मालिक