चौकीदार बहाली के तहत पुलिस लाइन मैदान में शारीरिक दक्षता परीक्षा में 257 अभ्यर्थी हुए उत्तीर्ण

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़ : पाकुड़ जिला अंतर्गत चौकीदार बहाली के तहत 15 सितम्बर 2024 को हुई लिखित परीक्षा के उपरांत आज दिनांक 30-11-2024 को पुलिस लाईन मैदान में उप विकास आयुक्त महेश कुमार संथालिया की अध्यक्षता में आयोजित शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन किया गया।

शारीरिक दक्षता परीक्षा के तहत चल रहे कार्य लंबाई जांच, रेस ट्रैक आदि का जायजा लेते हुए शारीरिक दक्षता परीक्षा कार्य में लगे सभी अधिकारियों एवं कर्मियों को चौकीदार बहाली के तहत निर्धारित नियमों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करते हुए पूरी पारदर्शिता के साथ शारीरिक दक्षता परीक्षा संपन्न कराया। 1323 अभ्यर्थियों ने आज दक्षता परीक्षा में भाग लिया जिसमें से 257 उत्तीर्ण हुए। दिनांक 01.12.2024 को भी दक्षता परीक्षा होगी।

मौके पर परियोजना निदेशक आईटीडीए अरुण कुमार एक्का, अनुमंडल पदाधिकारी प्रवीण केरकेट्टा, जिला कल्याण पदाधिकारी लक्ष्मण हरिजन, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डी एन आजाद, विशेष कार्य पदाधिकारी त्रिभूवन कुमार सिंह, जिला शिक्षा अधीक्षक नयन कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी राहुल कुमार, श्रम अधीक्षक रमेश प्रसाद सिंह समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

गौ सम्मान आवाहन अभियान के तहत निकली रैली, गौ माता को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की मांग

गायत्री शक्तिपीठ परिवार के बैनर तले सोमवार को गौ सम्मान आवाहन अभियान के तहत गोड्डा शहर में भव्य रैली निकाली गई। जिला प्रभारी प्रदीप कुमार

एमएसीपी से वंचित करने के विरोध में शिक्षकों ने फूंकी शिक्षा विभाग के आदेश की प्रतियां

झारखंड ऑफिसर्स, टीचर्स एंड एम्पलाइज फेडरेशन (झारोटेफ) के प्रांतीय अध्यक्ष विक्रांत सिंह के निर्देश और जिला इकाई के आह्वान पर सोमवार को महागामा प्रखंड के

नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 22 साल की सश्रम कारावास, पोक्सो कोर्ट ने सुनाई सजा

गोड्डा की विशेष पोक्सो अदालत ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में दोषी करार दिए गए नानू कर्मकार (निवासी सालबनी, तीनपहाड़, साहेबगंज) को 22 वर्ष

पात्र मतदाताओं का नाम हर हाल में मतदाता सूची में जुड़वाएं : मंत्री दीपिका पांडेय सिंह

प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में सोमवार को क्षेत्रीय विधायक सह ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को