साहिबगंज:शहर के बिजली ऑफिस के निकट के रहने वाले प्रख्यात ज्योतिष विनय आर्या को ज्योतिष मार्तंड अवार्ड से नवाजा गया है। पिछले दिनों आईआईएमटी यूनिवर्सिटी मेरठ में ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ अस्ट्रोलॉजिज सोसाइटी ने साहिबगंज के ज्योतिषा विनय आर्या को निमंत्रण दिया था। सम्मेलन में देश विदेश के ज्योतिष भी उपस्थित थे। मुख्य अतिथि यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और आचार्य महा मंडलेश्वर कैलाशानंद के नेतृत्व में ज्योतिष शास्त्र के विषय प्रतियोगिता और कन्वेंशन में ज्योतिष मार्तंड के अवार्ड से विनय आर्य को सम्मानित किया गया है। उनकी इस उपलब्धि से परिजनों, मित्रों व शुभचिंतकों में हर्ष व्याप्त है। देश भर के ज्योतिष उन्हें बधाई दे रहे हैं।

पाकुड़ नगर परिषद में 2 करोड़ की योजनाओं पर घमासान, पार्षदों ने अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का पुतला फूंका; समर्थकों ने फोड़े पटाखे
पाकुड़: नगर परिषद क्षेत्र में दो करोड़ रुपये की सड़क योजनाओं के चयन को लेकर सोमवार को विवाद गहरा गया। योजना चयन में पक्षपात और



