निर्धारित रूट छोड़कर हिरणपुर के रास्ते परिचालन किये जा रहे खाली कोयला डंफरो पर प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

हिरणपुर : निर्धारित रूट छोड़कर हिरणपुर के रास्ते परिचालन किये जा रहे खाली कोयला डंफरो पर रविवार देर शाम प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई की है। अनुमंडल पदाधिकारी साइमन मराण्डी के नेतृत्व में अंचलाधिकारी मनोज कुमार व थाना प्रभारी नवीन कुमार ने देरशाम रानीपुर चेकनाका निकट 64 खाली डंफरो को पकड़कर 3.81 लाख की जुर्माना कर वाहनों को छोड़ा गया है। उपायुक्त के द्वारा खाली कोयला डंफरो को वापसी में रात के 11 बजे से सुबह चार बजे तक हिरणपुर के रास्ते अमड़ापाड़ा की ओर वापस जाने की निर्देश पूर्व में ही दिया गया था। इसके बावजूद चालको द्वारा पाकुड़ में कोयला उतारकर समयावधि के पूर्व ही डंफरो को हिरणपुर के रास्ते परिचालन किया जा रहा था। इसको लेकर स्थानीय पुलिस प्रशासन ने कई बार कार्रवाई भी की , पर डंफरो का परिचालन नही रुका। जिसकारण हिरणपुर बाजार में आये दिन सड़क जाम की स्थिति बन जाती है , वही कई लोग दुर्घटना का शिकार भी हो चुका है। तेज रफ्तार से परिचालन किये जा रहे इस डंफरो के कारण क्षेत्र के लोग काफी भयाक्रांत भी है। खाली कोयला डंफरो को हिरणपुर सहित मोहनपुर , डांगापाड़ा के रास्ते भी दिन दहाड़े ले जाया जाता है। इसको लेकर क्षेत्र के लोगो द्वारा हर मंच पर इस समस्या को रखकर प्रशासन का ध्यान आकृष्ट किया था। पर प्रशासन के सख्ती के बावजूद डम्फर चालको की मनमानी जारी था। इसको देखते हुए एसडीओ के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने चेकनाका निकट सभी 64 डंफरो को पकड़ा व आर्थिक जुर्माना लगाकर छोड़ा गया। सीओ ने जानकारी देते हुए बताया कि विभागीय निर्देशो के वावजूद डंफरो का परिचालन निर्धारित समय पूर्व इस पथ से मनमाने रूप से किया जा रहा था। इसको लेकर आवश्यक कार्रवाई की गई है।निर्धारित समय पूर्व इस पथ से डंफरो की परिचालन होने नही दी जाएगी। इसको लेकर निरन्तर कार्रवाई जारी रहेगी। वही प्रशासन की पैनी नजर बनी रहेगी। बहरहाल इस बड़ी कार्रवाई से कोयला ढोने वाले डम्फर मालिक व चालको पर हड़कम्प मचा हुआ है। प्रशासन को चाहिए कि हिरणपुर बाजार के मुख्य में आये दिन हो रहे सड़क जाम से भी निजात दिलाने की दिशा में पहल करें ।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़ नगर परिषद में 2 करोड़ की योजनाओं पर घमासान, पार्षदों ने अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का पुतला फूंका; समर्थकों ने फोड़े पटाखे

पाकुड़: नगर परिषद क्षेत्र में दो करोड़ रुपये की सड़क योजनाओं के चयन को लेकर सोमवार को विवाद गहरा गया। योजना चयन में पक्षपात और

कटिहार का 115 साल पुराना दुर्गागंज दुर्गा मंदिर, 2002 में हुआ सार्वजनिक

कदवा (कटिहार): बिहार के कटिहार जिले के कदवा प्रखंड स्थित दुर्गागंज का ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर आस्था के साथ-साथ क्षेत्र की पुरानी जमींदारी व्यवस्था की विरासत

गलगलिया के पथरघट्टा हाई स्कूल में SSB का साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम

गलगलिया: विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से 8वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल

कटिहार के 9 खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो में जीते गोल्ड मेडल, राज्य स्तर पर चयनित

स्कूली गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित प्रमंडल स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्क्रमित मध्य विद्यालय बर्मा रिफ्यूजी कॉलोनी के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन