लुत्फुल हक़ के सौजन्य से स्वास्थ्य शिविर आयोजित

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

हिरणपुर : समाजसेवी लुत्फुल हक के द्वारा समाजसेवा का कार्य निरन्तर जारी रखे हुए है , जो पाकुड़ जिले में अनुकरणीय मिसाल कायम किये हुए है। सोमवार को समाजसेवी के द्वारा मंझलाडीह गांव में स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर सेकड़ो लोगो को निशुल्क स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराया। इस शिविर में कोलकाता के नामचीन चिकित्सक डा. यासिह मित्रा व डा. तितास मल्लिक मुख्य रूप से उपस्थित थे। शिविर में काफी संख्या में लोग उपस्थित थे। जो अपने अपने इलाज के लिए उपस्थित थे। चिकित्सको ने करीब 200 मरीजो का इलाज किया व निशुल्क दवा का भी वितरण किया। इलाज कराने आये लोगो ने कहा कि शिविर से हमे काफी लाभ मिला। इस सम्बंध में समाजसेवी से सम्पर्क करने पर बताया कि इस प्रकार की स्वास्थ्य शिविर अन्य गांवों में भी आयोजित होगी। जहां लोगो को निशुल्क दवा भी उपलब्ध कराई जाएगी। बहरहाल समाजसेवी के द्वारा की गई स्वास्थ्य शिविर से काफी संख्या में लोगो ने लाभ उठाया। इसके पूर्व में भी कोरोना काल हो या अन्य समय मे , समाजसेवी के द्वारा बढ़ चढ़कर आमलोगों की सहायता पहुंचाई है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

सर्पदंश से 35 वर्षीय युवक की मौत, झाड़-फूंक में बीता समय; इलाज में हुई देरी

महागामा: प्रखंड क्षेत्र के गढ़ी गांव में रविवार को सर्पदंश से 35 वर्षीय युवक राजेश रजक की मौत हो गई। मृतक गढ़ी गांव निवासी उपेंद्र

बसंतराय के चेकडैम में डूबने से 15 वर्षीय बच्चे की मौत, दो बच्चों को ग्रामीणों ने बचाया

बसंतराय: प्रखंड क्षेत्र के जमनीकोला पंचायत अंतर्गत कुम्हराकोल गांव स्थित चेकडैम में रविवार को नहाने के दौरान तीन बच्चे डूब गए। बच्चों को डूबता देखकर

गेरुवा नदी के बढ़ते जलस्तर से सनौर पुल पर मंडरा रहा खतरा, तेज बहाव से बढ़ी चिंता

बसंतराय: कई दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण झारखंड और बिहार की सीमा से होकर बहने वाली गेरुवा नदी का जलस्तर बढ़

पाकुड़ में डॉ. तनवीर आलम ने SIR और मतदाता सूची पर उठाए सवाल, IT सिस्टम के ऑडिट की मांग

पाकुड़: झारखंड प्रदेश कांग्रेस महासचिव डॉ. तनवीर आलम ने शनिवार को पाकुड़ जिला कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण