किराना दुकान में आग लगने से करीब 1 लाख की संपत्ति जलकर खाक

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़ : हिरणपुर फुटबॉल मैदान के समीप हटिया स्थित एक किराना दुकान में मंगलवार रात को आग लगने से लाखों की संपत्ति जलकर खाक हो गई। घटना को लेकर हिरणपुर सीओ मनोज कुमार ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की। स्थानीय लोगों द्वारा आग बुझाने का प्रयास किया गया, परन्तु आग पर काबू नहीं पाया गया। जिसके बाद दमकल की मदद से आग पर काबू पाया गया। मिली जानकारी के अनुसार हिरणपुर हटिया में स्थित पवन साह के किराना दुकान में रात करीब साढ़े 9 बजे आग लग गई। आसपास के लोगों द्वारा आग बुझाने का काफी प्रयास किया परन्तु आग की लपटें तेज़ होने के कारण आग पर काबू नहीं पाया गया। जिसके बाद अग्निशामक वाहन को इसकी जानकारी दी गई। करीब आधे घंटे बाद दमकल के द्वारा आग पर काबू पाया गया। तब तक दुकान की सभी जलकर राख हो चुकी थी। बताया जा रहा कि कुछ बंजारों के द्वारा दुकान के समीप अलाव जलाकर बैठा गया था। जिसके कारण अगलगी की घटना हुई है। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है। पीड़ित दुकानदार के अनुसार अगलगी की घटना में करीब एक लाख की संपत्ति का नुकसान हुआ है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक

बिहार के मुजफ्फरपुर में सतर्कता विभाग ने रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को पकड़ा

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत बिहार निगरानी विभाग की टीम ने सदर थाना में तैनात सब

मेड इन बिहार” की नई परिकल्पना: अर्जुन वृक्ष पर विधायक मैथिली ठाकुर की दूरदर्शी पहल

पटना । बिहार विधानसभा में शून्यकाल के दौरान अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर ने उत्तर बिहार के विकास को नई दिशा देने वाली एक अभिनव और