धान अधिप्राप्ति को लेकर उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को दिये आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़ : उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में आज खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 धान अधिप्राप्ति को लेकर समाहरणालय सभागार में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान उपायुक्त द्वारा राज्य से प्राप्त निर्देशों के आलोक में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर किसानों से धान अधिप्राप्ति एवं उन्हें निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य के हिसाब से राशि के भुगतान को लेकर विस्तृत चर्चा कर आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश दिया गया।

आगे उन्होंने सभी बीसीओ, लैम्पस सचिव को निदेशित किया कि सभी पैक्स को संचालित करने हेतु आवश्यक कार्रवाई करते हुए अपने-अपने क्षेत्रों में अधिप्राप्ति के चल रहे कार्यों को अनुश्रवण करेंगे। साथ ही बैठक के दौरान उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निदेशित किया कि किसानों को लैंप्स में धान देने हेतु जागरूक करें, ताकि अधिक से अधिक धान की अधिप्राप्ति हो सके। इसके अलावे बैठक के दौरान उपायुक्त द्वारा जानकारी दी गयी कि विभाग के निर्देश के आलोक में 15 दिसंबर से धान खरीद प्रारंभ होगी, इसके पूर्व सभी तैयारियों को ससमय पूर्ण करना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही किसानों की सहूलियत को देखते हुए सभी राइस मिल को लैंपस के साथ टैग करें और किसानों का भुगतान ससमय हो यह सुनिश्चित करेंगे।

मौके पर जिला आपूर्ति पदाधिकारी अभिषेक सिंह, विशेष कार्य पदाधिकारी त्रिभूवन कुमार सिंह, जिला कृषि पदाधिकारी अरुण कुमार, बीसीओ,लैम्पस सदस्य सचिव समेत अन्य उपस्थित थे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में जेएसएलपीएस की वार्षिक सभा, महिलाओं की आजीविका बढ़ाने पर जोर

पाकुड़िया। प्रखंड क्षेत्र के राजपोखर संकुल संगठन परिसर में शनिवार को झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) के तत्वावधान में वार्षिक साधारण सभा का आयोजन

पाकुड़ में राजद ने CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, इस्तीफे की मांग

पाकुड़। झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक संजय सिंह यादव के निर्देशानुसार शनिवार को पाकुड़ जिला राजद की ओर से मुख्य

ग्रामीण उद्यमिता को नई उड़ान देने की पहल, जेएसएलपीएस और आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क ने शुरू किया इनक्यूबेशन कार्यक्रम

पाकुड़। समाहरणालय स्थित सभागार में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) और आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क के संयुक्त तत्वावधान में ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने

खड़ी गाड़ी से पाइप लगाकर 15 लीटर डीजल चोरी करते युवक रंगेहाथ गिरफ्तार

महेशपुर। महेशपुर थाना क्षेत्र के शहरग्राम चौक स्थित कमल होटल के समीप खड़ी गाड़ी से पाइप लगाकर डीजल चोरी करते एक युवक को वाहन मालिक