बरहरवा आरपीएफ ने पाँच नाबालिक बच्चों को तस्करो के चंगुल से कराया मुक्त,एक गिरफ्तार

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

बरहरवा:बरहरवा आरपीएफ ने नाबालिग बच्चों को बहला फुसलाकर श्रम कार्य कराने वाले एक तस्कर हिरासत में लेते हुए पाँच नाबालिक बच्चों को तस्करों के चंगुल से मुक्त कराने में सफलता हासिल की है। इसकी जानकारी देते हुए आरपीएफ इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि बुधवार को मानव तस्करों के संबंध में सूचना मिली थी कि कुछ नाबालिग लड़कों को श्रम कार्य के लिए बहला-फुसलाकर ट्रेन से अन्य राज्यों में लाया जा रहा है। सूचना के आधार पर आरपीएफ इंस्पेक्टर संजीव कुमार के नेतृत्व में एएसआई जेके दुबे, एएसआई सुरेश पासवान, एचसी मजनू सोरेन टीम गठित कर बरहरवा स्टेशन पर बुधवार की रात सवा आठ बजे तलाशी एवं जांच की गई। तलाशी के दौरान 5 नाबालिग लड़कों को संदिग्ध तरीके से बरहरवा रेलवे स्टेशन के मुख्य द्वार के पास घूमते हुए पाया गया और एक अन्य व्यक्ति ने उनका मार्गदर्शन किया। आगे बताया कि उमर फारूक (15 वर्ष), मो मंजर आलम (15 वर्ष), गुलाम रसूल शेख (14 वर्ष), लाल मोहम्मद (14 वर्ष), हसन शेख (14 वर्ष) उपरोक्त सभी 05 नाबालिग लड़कों से पूछताछ करने पर बताया कि एक अन्य व्यक्ति उन लोगों को श्रम कार्य के लिए गुजरात ले जा रहा था। वहीं पुलिस ने मो नसरुद्दीन शेख को भी हिरासत में लिया और पूछताछ करने पर उसने 05 नाबालिग लड़कों की तस्करी के संबंध में अपना अपराध कबूल कर लिया। वहीं हिरासत में लिए गए सभी को थाना लाया गया। उपरोक्त मामले में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई तथा शिकायत के आधार पर जीआरपी बरहरवा ने धारा 137(2), 143(5) बीएनएस तथा 75/81 जेजे एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। तथा सभी 5 नाबालिग लड़कों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए आराधना मंडल, बाल संरक्षण मंथन साहिबगंज को सौंप दिया गया।वहीं बरहरवा आरपीएफ इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने कहा कि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

कुरसेला में 45 लीटर देसी शराब के साथ अंतरजिला शराब तस्कर गिरफ्तार

कुरसेला (कटिहार)। कुरसेला थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर गिट्टी प्लांट के समीप मंगलवार की शाम पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मोटरसाइकिल सवार एक अंतरजिला

महानंदा के उफान से कटिहार, पूर्णिया और किशनगंज में बाढ़-कटाव का संकट गहराया

कटिहार। महानंदा नदी के उफान पर होने और जलस्तर में लगातार उतार-चढ़ाव के कारण बिहार के सीमांचल क्षेत्र, खासकर कटिहार, पूर्णिया और किशनगंज में बाढ़

गोड्डा के 30 नेटबॉल खिलाड़ी खेलो झारखंड चयन प्रतियोगिता के लिए रांची रवाना

गोड्डा। जिले के नेटबॉल खिलाड़ियों का एक दल बुधवार को गोड्डा रेलवे स्टेशन से रांची के लिए रवाना हुआ। रांची में 13 अगस्त 2026 को

मेहरमा में स्वतंत्रता दिवस को लेकर बैठक, सरकारी कार्यालयों में झंडोत्तोलन का समय तय

मेहरमा : आगामी स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर बुधवार को मेहरमा प्रखंड कार्यालय स्थित बीडीओ कक्ष में बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न सरकारी कार्यालयों