सड़क दुर्घटना में दो युवक घायल, इलाज की मांग को ले सड़क जाम

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़ : नगर थाना क्षेत्र के आसनदीपा गांव के पास कोयला रोड में शुक्रवार को सड़क दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायलों का इलाज कराने की मांग को लेकर रात्रि दो बजे से लोगों ने सड़क जाम कर दिया था। नगर थाना की पुलिस के द्वारा काफी समझाने बुझाने के बावजूद लोग दोनों का इलाज कराने की मांग को ले रोड पर जमे रहे। गांव के लोगों का कहना है 36 घंटे से अबतक कम्पनी के लोग नहीं आए है,और न ही कोई मुआवजा दी जा रही है।दोनो युवक का पश्चिम बंगाल की जंगीपुर में इलाज आईसीयू में चल रहा। जाम की खबर सुन स्थानीय शहर कोल के मुखिया विकास गौड़ ने बताया कि गांव के लोग घायल दोनों युवकों का इलाज कराने की मांग कर रहे हैं। पुलिस अधीक्षक से मुखिया ने सीधे वार्ता की और फिर उनके द्वारा इलाज कराने का आश्वासन दिए जाने पर दोपहर 12 बजे से कोयले की ढुलाई शुरू हुई। बताया गया कि दोनों युवक का इलाज का खर्च कंपनी के द्वारा उपलब्ध कराया जाएगा।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में जेएसएलपीएस की वार्षिक सभा, महिलाओं की आजीविका बढ़ाने पर जोर

पाकुड़िया। प्रखंड क्षेत्र के राजपोखर संकुल संगठन परिसर में शनिवार को झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) के तत्वावधान में वार्षिक साधारण सभा का आयोजन

पाकुड़ में राजद ने CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, इस्तीफे की मांग

पाकुड़। झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक संजय सिंह यादव के निर्देशानुसार शनिवार को पाकुड़ जिला राजद की ओर से मुख्य

ग्रामीण उद्यमिता को नई उड़ान देने की पहल, जेएसएलपीएस और आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क ने शुरू किया इनक्यूबेशन कार्यक्रम

पाकुड़। समाहरणालय स्थित सभागार में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) और आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क के संयुक्त तत्वावधान में ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने

खड़ी गाड़ी से पाइप लगाकर 15 लीटर डीजल चोरी करते युवक रंगेहाथ गिरफ्तार

महेशपुर। महेशपुर थाना क्षेत्र के शहरग्राम चौक स्थित कमल होटल के समीप खड़ी गाड़ी से पाइप लगाकर डीजल चोरी करते एक युवक को वाहन मालिक