आदिवासी समुदाय के पारंपरिक धार्मिक स्थल जाहेर थानों की घेराबंदी में अनियमितता

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

बोरियो: प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में आदिवासी समुदाय के पारंपरिक धार्मिक स्थल जाहेर थानों की घेराबंदी में अनियमितता बरती जा रही है। कल्याण विभाग के मद से निमार्ण होने वाले जाहेर थानों के चारदीवारी में ठेकदारों द्वारा गुणवत्ता का ख्याल नहीं रखा जा रहा है। हाल ही में तेलो पंचायत के बियासी गांव में निर्माणधीन जाहेर थान के चारदीवारी में निम्न स्तर के मैटेरियल का इस्तेमाल होते देखा गया है। गुणवत्ता के पैमानों को प्रथम दृष्टया देखते ही लग रहा है कि चारदीवारी में लगाई गई “ईट” तीन नंबर की है, बालू और काले मिट्टी में फर्क नहीं दिख रहा है, छड़ में भी गुणवत्ता का ख्याल नहीं रखा गया है इतना ही नहीं पिलर निर्माण में अनियमितता बरती गई है, क्योंकि कार्य कर रहे राजमिस्त्री के मुताबिक जमीन से तीन फीट गहराई तक पिलर का ढलाई किया जाना है, लेकिन पिलर की गहराई सिर्फ घुटने भर की है यानी कि डेढ़ फीट ही हो सकती है। साथ ही साथ निर्माण स्थल में छर्री का ढेर लगा हुआ था, जिसे चारदीवारी निर्माण में बालू की जगह उपयोग किया जा रहा है। जाहेर थान के चारदीवारी निर्माण को देखकर लगता है कि कार्य के नाम पर गुणवत्ता का ख्याल नहीं रखा जा रहा है, निर्माण कार्य के समय तकनीकी जानकार को भी नहीं देखा गया, राजमिस्त्री और मजदूर अपने अनुसार कार्य कर रहे थे। वही जाहेर थान घेराबंदी निर्माण में प्रखंड क्षेत्र के मठियो गांव में हाल ही में निमार्ण हुए जाहेर थान के चारदीवारी को देखा गया तो दीवार में कई जगह पर दरार पड़ चुकी है। ग्रामीणों का कहना है कि कार्य के नाम पर खानापूर्ति किया गया है। इसी तरह सभी पंचायतों के चारदीवारी निमार्ण में अनियमितता बरती गई है। इस मसले पर अगर जांच पड़ताल किया जाए तो सच्चाई सामने आ जाएगी। खास बात यह है कि चारदीवारी निर्माण में योजना बोर्ड नहीं लगाई जाती है जिससे साफ तौर पर योजना की जानकारी किसी को नहीं होती। बता दें कि कल्याण विभाग द्वारा प्रदत्त जाहेर थान घेराबंदी निर्माण में लाखों रूपए का टेंडर जारी किया जाता है, इसके बावजूद गुणवत्ता का ख्याल नहीं रखा जा है। इस मामले में जब जिला कल्याण पदाधिकारी को सम्पर्क करने की कोशिश की गई लेकिन कॉल रिसीव नहीं हो सका।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक

बिहार के मुजफ्फरपुर में सतर्कता विभाग ने रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को पकड़ा

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत बिहार निगरानी विभाग की टीम ने सदर थाना में तैनात सब

मेड इन बिहार” की नई परिकल्पना: अर्जुन वृक्ष पर विधायक मैथिली ठाकुर की दूरदर्शी पहल

पटना । बिहार विधानसभा में शून्यकाल के दौरान अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर ने उत्तर बिहार के विकास को नई दिशा देने वाली एक अभिनव और