अधिष्ठापित राष्ट्रध्वज के सम्मान में राष्ट्रीय ध्वज के इर्द-गिर्द विद्युत आपूर्ति करने हेतु हिसाबी राय ने वरिष्ठ विद्युत अनुभाग अभियंता (सा•) पूर्व रेलवे एवं स्टेशन प्रबंधक रेलवे पाकुड़ को ज्ञापन सौंपा

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़ : रेलवे स्टेशन परिसर में अधिष्ठापित राष्ट्रध्वज के सम्मान में राष्ट्रीय ध्वज के इर्द-गिर्द विद्युत आपूर्ति करने हेतु ईस्टर्न जोनल रेलवे पैसेंजर्स एसोसिएशन हावड़ा मंडल के अध्यक्ष हिसाबी राय ने वरिष्ठ विद्युत अनुभाग अभियंता (सा•) पूर्व रेलवे पाकुड़ राजू कुमार एवं स्टेशन प्रबंधक रेलवे पाकुड़ लखीराम हेंब्रम को उनके कार्यालय कक्ष में ज्ञापन सौंपा है।ज्ञापन सौंपने के क्रम में ईजरप्पा के सचिव राणा शुक्ला,सहसचिव सुशील साहा मौजूद थे।

अपने ज्ञापन में राय ने कहा है कि विगत एक वर्षों से देश की आन बान और शान राष्ट्र ध्वज रात्रि प्रहर अंधेरे में रहता है।जिससे उनका अपमान होता है।बताते चले कि विगत कई वर्षों पूर्व सौ फीट राष्ट्रीय ध्वज सम्मान के साथ उसका अधिष्ठापन तत्कालीन महाप्रबंधक पूर्व रेलवे कोलकाता के द्वारा तत्कालीन मंडल रेल प्रबंधक,पुर्व रेलवे हावड़ा की उपस्थिति में किया गया था।जिसकी पूर्ण व्यवस्था की गई थी।जिसके इर्द-गिर्द विद्युत आपूर्ति की पूर्ण व्यवस्था की गई थी। लेकिन उक्त खम्भे तथा उसमें लगे लाइट क्षतिग्रस्त हो जाने के उपरांत एक वर्ष बित जाने पर भी किसी भी रेलवे के किसी विभाग के द्वारा उसकी सुध नहीं ली गई परिणामस्वरूप आज भी राष्ट्रीय ध्वज रात्रि प्रहर अंधेरे में लहराते रहता है। जिसे राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करना अनुचित नहीं होगा।
श्री राय ने उक्त पदाधिकारियों से पाकुड़ रेलवे स्टेशन परिसर में अधिष्ठापित तिरंगा झंडा के दोनों ओर बिजली के दोनों खम्भे में अविलम्ब विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था करने की मांग किया है।
ज्ञापन सौंपने के उपरांत स्टेशन प्रबंधक श्री हेम्ब्रम ने कहा कि तिरंगे की सम्मान और उसकी साज सज्जा के लिए जो करने का होगा मैं उसे अवश्य करूंगा और अभिलंब करूंगा, क्योंकि संविधान अपनी स्थापना के 75 वीं वर्षगांठ मना रहा है।इस हेतु राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करना हम सबों का प्रथम कर्तव्य है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

एसआईआर अभियान को लेकर कांग्रेस सक्रिय, बूथ स्तर पर मतदाता सत्यापन और मैपिंग तेज करने निर्देश

  साहिबगंज जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में एसआईआर कार्यक्रम की समीक्षा की गई। जिला अध्यक्ष बरकतुल्लाह खान ने कार्यकर्ताओं को बीएलए के साथ समन्वय

साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर महिला से अभद्रता, छेड़खानी और मारपीट के आरोप में दो युवक हिरासत में

  साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर देर रात एक महिला यात्री और उसके परिवार के साथ कथित छेड़खानी, अभद्रता और मारपीट की घटना सामने आई। पटना

70वीं संताल परगना पुलिस ड्यूटी मीट संपन्न, पाकुड़ बना चैंपियन, विजेताओं को मिला सम्मान

  साहिबगंज में आयोजित 70वीं संताल परगना क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मीट के समापन समारोह में विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। पाकुड़ जिला बल ओवरऑल

योगमय झारखंड अभियान के तहत साहिबगंज में जिला स्तरीय योग प्रशिक्षण, विद्यालयों को मिले विशेष निर्देश

  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर साहिबगंज में योगमय झारखंड अभियान के तहत जिला स्तरीय योग प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में शिक्षकों