सजावट के पंडाल में लगी आग लाखों रुपए का सामान जलकर स्वाहा

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

बरहरवा:  टलपोखर थाना अंतर्गत दूधीझोल गांव में बीते रविवार की रात्रि करीब 1:00 के आसपास पंडाल में लगे भीषण आग के कारण लाखों रुपए का सजावट का सामान जलकर राख हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार जिस समय यह कांड हुई उस समय पंडाल में नाइट गार्ड सो रहा था| आग लगने की समाचार पंडाल में सो रहे नाइट गाड़ने पंडाल मलिक नारायण घोष उर्फ मंटू को दिया। मंटू घोष ने इसकी सूचना थाना को देते हुए आग बुझाने का भर्षक प्रयास किया, पर आग इतना विकराल हो चुका था कि आसपास के लोग उस पर काबू नहीं पा सके।इधर पंडाल में आग लगने की सूचना थाना पुलिस ने अग्निशमन विभाग को दिया। अग्निशमन की गाड़ी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर आग को पानी के सहारे बुझाने का भर्षक प्रयास किया अंततः आग को बुझाने में लगभग सुबह हो गया था। गृह स्वामी ने बताया कि आग लगी कि इस घटना में उसे लाखों रुपए का नुकसान उठाना पड़ा है| मंटू घोष ने इसकी लिखित सूचना कोटल पोखर थाना पुलिस को देते हुए जिला प्रशासन से उसे हर संभव मदद दिलाने का गुहार लगाया है । आवेदन को आधार बनाकर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। इस घटना से नारायण घोष के परिवार में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

चलती ट्रेनों से चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, लाखों का सामान बरामद

कुरसेला (कटिहार): कुर्सेला थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चलती ट्रेनों से सामान चोरी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस

जनकल्याण शिविर का समापन, 192 में से 108 आवेदनों का मौके पर निष्पादन

कुरसेला (कटिहार): केलांचल टाइम्स कुरसेला प्रखंड परिसर में आयोजित तीन दिवसीय प्रखंड सहयोग सह जन कल्याण शिविर का गुरुवार को समापन हो गया। शिविर में

एसपी ने आमजनों और आवेदकों की शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना

कटिहार : पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी द्वारा अपने कार्यालय में आमजनों और आवेदकों की शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना। आम जनता की हर परेशानी को दूर