साहिबगंज: मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र के दामिनभिटा ग्राम के समीप एक पत्थर खदान के आसपास से गुरूवार को 65 वर्षीय अज्ञात वृद्ध व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी मच गई। मिर्जाचौकी थाना के सहायक अवर निरीक्षक अरूणजय सिंह के नेतृत्व में सशस्त्र पुलिस बलों ने अज्ञात व्यक्ति का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। जहां सदर अस्पताल डॉ पिंकू चौधरी ने शव का पोस्टमार्टम किया। खबर लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई थी।

पाकुड़ नगर परिषद में 2 करोड़ की योजनाओं पर घमासान, पार्षदों ने अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का पुतला फूंका; समर्थकों ने फोड़े पटाखे
पाकुड़: नगर परिषद क्षेत्र में दो करोड़ रुपये की सड़क योजनाओं के चयन को लेकर सोमवार को विवाद गहरा गया। योजना चयन में पक्षपात और



