साहिबगंज: गुरुवार को प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाभियान (पीएम जनमन) योजना का लाभ शत-प्रतिशत पीवीटीजी समुदाय के परिवारों को दिलाने को लेकर बोरियो प्रखण्ड के सभागार में परियोजना निदेशक, आईटीडीए, संजय कुमार दास ने सभी महिला पर्यवेक्षिका एवं आंगनबाड़ी सेविका के साथ बैठक की। पीएम जनमन योजना के तहत पीवीटीजी परिवारों को विभिन्न सरकारी योजनाओं आदि का लाभ दिलाने एवं पीवीटीजी टोलों में सड़क, पेयजल समेत अन्य मूलभूत सुविधाओं को सुनिश्चित करना है। इस मौके पर जिला समाज कल्याण पदाधिकारी चित्रा यादव, प्रखंड विकास पदाधिकारी नागेश्वर साव, सभी महिला पर्यवेक्षिका एवं आंगनबाड़ी सेविका उपस्थित थी।

पाकुड़ नगर परिषद में 2 करोड़ की योजनाओं पर घमासान, पार्षदों ने अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का पुतला फूंका; समर्थकों ने फोड़े पटाखे
पाकुड़: नगर परिषद क्षेत्र में दो करोड़ रुपये की सड़क योजनाओं के चयन को लेकर सोमवार को विवाद गहरा गया। योजना चयन में पक्षपात और



