जेएसएसएस के एक शिष्टमंडल ने किया थाना प्रभारी से मुलाकात 

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

उधवा: विगत कुछ दिनों से झारखंड समाज सेवा संगठन उधवा के द्वारा समाज में फैली कुरीतियों व बुराईयों के रोकथाम हेतु जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करने का प्रयास कर रही हैं। गुरुवार को संगठन के एक शिष्टमंडल सहायता व दिशा निर्देश के उद्देश्य से राधानगर थाना प्रभारी नितेश कुमार पांडेय से शिष्टाचार मुलाकात किया। इस दौरान शिष्टमंडल ने कहा कि समाज में फैली सामाजिक कुरीतियां,अनावश्यक डीजे बजाना,बाल विवाह,जुआ व अशिक्षा आदि के कारण समाज में कई दुष्प्रभाव देखने को मिलते हैं। इन सभी से मुक्ति के लिए समाज में जागरूकता अभियान चलाकर लोगों के जागरूक करने की आवश्यकता है। वहीं थाना प्रभारी नितेश कुमार पांडेय ने कहा कि सरकार के तरफ से भी डीजे बजाने पर प्रतिबंध है। अगर आपके क्षेत्र में कोई डीजे बजा रहे है तो इसकी सूचना पुलिस को दें। निश्चित रूप से डीजे बजाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि संगठन के द्वारा लोगों में जागरूकता फैलाएं। असुविधा होने पर तत्काल थाना को सूचना दें। सामाजिक कुरीतियां को दूर करने के लिए पुलिस हमेशा आप लोगों के साथ है। थाना प्रभारी ने कहा जुआ अड्डों पर भी पुलिस लगातार कार्रवाई करती रही है। उन्होंने कहा कि बाल विवाह को रोकना हम सबों की जिम्मेदारी ही नहीं बल्कि कर्त्तव्य भी है। समाज में जागरूकता से ही सुधार किया जा सकता है। उन्होंने हरसंभव मदद का भरोसा दिया। मौके पर संगठन के प्रवक्ता मौलाना फारूक शमसी,अध्यक्ष हफीज सईद,सचिव आबुल कालाम आजाद,कोषाध्यक्ष हाजी कमालूद्दीन, महासचिव सद्दाम हुसैन,मीडिया प्रभारी अकबर अली,मिडिया महफूज आलम, सौदागर,मनसुर आलम ,मुखलेशूर रहमान हफीजुर रहमान सहित अन्य मौजूद थे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

एसआईआर अभियान को लेकर कांग्रेस सक्रिय, बूथ स्तर पर मतदाता सत्यापन और मैपिंग तेज करने निर्देश

  साहिबगंज जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में एसआईआर कार्यक्रम की समीक्षा की गई। जिला अध्यक्ष बरकतुल्लाह खान ने कार्यकर्ताओं को बीएलए के साथ समन्वय

साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर महिला से अभद्रता, छेड़खानी और मारपीट के आरोप में दो युवक हिरासत में

  साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर देर रात एक महिला यात्री और उसके परिवार के साथ कथित छेड़खानी, अभद्रता और मारपीट की घटना सामने आई। पटना

70वीं संताल परगना पुलिस ड्यूटी मीट संपन्न, पाकुड़ बना चैंपियन, विजेताओं को मिला सम्मान

  साहिबगंज में आयोजित 70वीं संताल परगना क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मीट के समापन समारोह में विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। पाकुड़ जिला बल ओवरऑल

योगमय झारखंड अभियान के तहत साहिबगंज में जिला स्तरीय योग प्रशिक्षण, विद्यालयों को मिले विशेष निर्देश

  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर साहिबगंज में योगमय झारखंड अभियान के तहत जिला स्तरीय योग प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में शिक्षकों