वाहन चालकों के लिए तालझारी शहीद चौक के समीप में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर लगाया

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

तालझारी: परिवहन विभाग ने राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत शुक्रवार को वाहन चालकों के लिए तालझारी शहीद चौक के समीप में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर लगाया। इस दौरान सभी वाहन चालकों का तालझारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर अंजन कुमार के द्वारा विजन टेस्ट, कलर एक्यूरेसी टेस्ट व अन्य जांच की गई। कई चालकों को निःशुल्क चश्मा एवं दवाईयां भी दी गई।जिला प्रशासन साहिबगंज द्वारा सम्मानित “नेक नागरिक सह सड़क सुरक्षा योद्धा ओम प्रकाश पंडित उर्फ (बाबा), के द्वारा बिना हेलमेट पहनकर वाहन चलाने वाले चालकों को नव वर्ष की बधाई के साथ फुल भेंट किया गया और हेलमेट पहनकर ही मोटरसाइकिल चलाने को कहा गया। सड़क सुरक्षा से संबंधित हैंड बिल, बुकलेट एवं पंपलेट वितरण किया गया।जिला परिवहन पदाधिकारी मिथिलेश चौधरी ने बताया कि इस नेत्र जांच शिविर का उद्देश्य सभी वाहन चालकों के आंखों की दृष्टि सही बनाये रखने, आंखों की समस्या एवं दृष्टिबाधिता से उन्हें बचाने एवं सड़क दुर्घटनामें कमी लाने के उद्देश्य से शिविर लगाया गयाथा। उन्होंने बताया कि इस पूरे माह सड़कसुरक्षा को लेकर अलग-अलग सांकेतिककार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। मौके पर रोड इंजीनियर एनालिस्ट अनुज पराशर, आईटी सहायक राजहंस,सड़क सुरक्षा योद्धा ओम प्रकाश पंडित उर्फ (बाबा), सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के एएनएम निर्मला मरांडी, रेनुका सोरेण, ज्योतिष कुमार एवं तालझारी थाना एस आई कन्हैया प्रसाद साह मौजूद थे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

गोड्डा में इंडस्ट्रियल पार्क की चिह्नित भूमि का डीसी ने किया निरीक्षण

गोड्डा। उपायुक्त लोकेश मिश्रा ने शनिवार को पथरगामा प्रखंड के पारसपानी स्थित इंडस्ट्रियल पार्क के लिए चिह्नित भूमि का स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने

गणतंत्र दिवस परेड शिविर के लिए गोड्डा कॉलेज के 5 छात्रों का चयन

गोड्डा। आगामी गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिल्ली में आयोजित होने वाले गणतंत्र परेड शिविर 2026-27 के लिए विश्वविद्यालय स्तरीय चयन प्रक्रिया में गोड्डा कॉलेज

आयुष्मान आरोग्य मंदिर परिसर में वर्षों से जलजमाव, नहीं है जल निकासी की समुचित व्यवस्था

महागामा। अनुमंडल के नयानगर स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर परिसर में वर्षों से जलजमाव की समस्या बनी हुई है। जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने

गोड्डा में राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल का व्यापक असर, SBI समेत बैंकों में लटका ताला**

गोड्डा। पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने समेत बैंक कर्मचारियों की विभिन्न लंबित मांगों को लेकर शुक्रवार को आयोजित राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल का गोड्डा जिले