इंस्पेक्टर ने की लंबित कांडों की समीक्षा

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

लिट्टीपाड़ा,: लिट्टीपाड़ा सर्किल इंस्पेक्टर अनिल कुमार गुप्ता ने अपने कार्यालय कक्ष में शनिवार को थाना प्रभारियों के साथ मासिक अपराध गोष्टी की। इंस्पेक्टर अनिल कुमार गुप्ता ने सभी कांडों का समीक्षा किया। साथ ही दिसंबर माह के सभी कांड की समीक्षा कर लंबित कांडों निष्पादित करने का निर्देश दिया। थाना प्रभारियों को सख्ती से कानून का पालन कराने, अपराधिक गतिविधियों पर पैनी नजर रखने, रात्रि गश्ती में तेजी व चौकसी रखने, वारंटी व फरारी को पकड़ कर मामले का निष्पादन करने, मंदिर व स्कूलों पर मॉनिटरिंग करने, अवैध खनन पर पैनी नजर रखने का निर्देश दिया गया। साथ ही उन्होंने विशेष वाहन जांच अभियान चलाकर गैरकानूनी गतिविधि पर रोक लगाने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को ग्रामीणों व पुलिस के बीच समन्वय स्थापित कर कार्य करने की निर्देश दिया। मौके पर लिट्टीपाड़ा थाना प्रभारी अभिषेक कुमार, हिरणपुर प्रभारी रंजन कुमार, सिमलोंग ओपी प्रभारी बिनोद कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू में स्मार्ट इंडिया हैकथॉन 2026 के साथ नवाचार को नई उड़ान, जल्द स्थापित होगी ‘आइडिया लैब’: कुलपति डॉ. राजीव मनोहर

दिनांक 12 सितंबर 2026 को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU) में ‘स्मार्ट इंडिया हैकथॉन 2026’ (Smart India Hackathon – Internal Hackathon) प्रतियोगिता आयोजित की

डॉन बॉस्को स्कूल में धूमधाम से मना ग्रैंड पेरेंट्स डे, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

ललियाही स्थित डॉन बॉस्को स्कूल में शुक्रवार को ग्रैंड पेरेंट्स डे समारोह उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान फादर के नेतृत्व

कटिहार पुलिस केंद्र का एसपी परिचय कुमार ने किया निरीक्षण, जवानों की समस्याएं सुनीं

पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार ने साप्ताहिक ‘लाइन डे’ के अवसर पर पुलिस केंद्र कटिहार का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान एसपी ने जवानों और पुलिस

मनिहारी के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार, राहत कार्यों का लिया जायजा

बिहार सरकार के खान एवं भूतत्व सह कला एवं संस्कृति मंत्री तथा कटिहार जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने मनिहारी प्रखंड के विभिन्न