शोभनपुर भट्टा निवासी जयकांत वर्मा के साथ उनके पड़ोसी ने मारपीट कर किया घायल 

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

साहिबगंज।सोमवार को मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत बोरिंग के विरोध करने को लेकर जयकांत वर्मा उम्र 39 वर्षीय, पिता स्वर्ग मुनीलाल वर्मा, साकिन शोभनपुर भट्टा के रहने वाले और उनके पत्नी को बगल के पड़ोसी ने मार कर किया बुरी तरह घायल। घायल जयकांत वर्मा से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि सुबह मॉर्निंग वॉक करके जब घर आया तो बच्चे स्कूल जाने के लिए तैयार हो रहा था। इसी बीच जयकांत वर्मा के घर पर पंकज साह, छोटा भाई राजा साह, और पिता दलीप साह आया और जयकांत वर्मा से बोला की बोरिंग का विरोध क्यों कर रहे हो तुम ज्यादा हीरो बन रहे हो इतना बोलते ही जयकांत वर्मा पर तीनों ने मिलकर जानलेवा हमला कर दिया और मार कर बुरी तरह घायल कर दिया। जयकांत वर्मा के पत्नी को भी गंदी-गंदी गाली गलौज और मारपीट किया गया। पंकज साह, राजा साह और दिलीप साह ने जयकांत वर्मा के चेहरे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। वही हाथ से अपना चेहरा बचाने के दौरान उंगली कट गया। घायल जयकांत वर्मा ने बताया कि सार्वजनिक जगह रोड पर बोरिंग किया है। जिससे हम लोग का आने-जाने में बहुत कठिनाई होता है जिसका विरोध करने पर मेरे साथ मारपीट और जानलेवा हमला किया। वहीं घायल मुफस्सिल थाना में तीनों के विरोध लिखित आवेदन दिया है और मुफस्सिल थाना ने केस दर्ज कर इलाज के लिए सदर अस्पताल साहिबगंज भेज दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

एसआईआर अभियान को लेकर कांग्रेस सक्रिय, बूथ स्तर पर मतदाता सत्यापन और मैपिंग तेज करने निर्देश

  साहिबगंज जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में एसआईआर कार्यक्रम की समीक्षा की गई। जिला अध्यक्ष बरकतुल्लाह खान ने कार्यकर्ताओं को बीएलए के साथ समन्वय

साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर महिला से अभद्रता, छेड़खानी और मारपीट के आरोप में दो युवक हिरासत में

  साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर देर रात एक महिला यात्री और उसके परिवार के साथ कथित छेड़खानी, अभद्रता और मारपीट की घटना सामने आई। पटना

70वीं संताल परगना पुलिस ड्यूटी मीट संपन्न, पाकुड़ बना चैंपियन, विजेताओं को मिला सम्मान

  साहिबगंज में आयोजित 70वीं संताल परगना क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मीट के समापन समारोह में विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। पाकुड़ जिला बल ओवरऑल

योगमय झारखंड अभियान के तहत साहिबगंज में जिला स्तरीय योग प्रशिक्षण, विद्यालयों को मिले विशेष निर्देश

  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर साहिबगंज में योगमय झारखंड अभियान के तहत जिला स्तरीय योग प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में शिक्षकों