कुंभ यात्रा को लेकर जनसंख्या समाधान फाउंडेशन का बैठक हुआ आयोजन

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

भागलपुर : जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के बैनर तले जिला अध्यक्ष चंदन कर्ण के नेतृत्व में भागलपुर स्थित कचहरी परिसर में एक महत्वपूर्ण बैठक की गई बैठक में मुख्य रूप से आगामी 24 जनवरी 2025 को भागलपुर समेत पूरे बिहार से हजारों की संख्या में कुंभ प्रयागराज जाने की योजना बनी।बैठक को संबोधित करते हुए फाउंडेशन दक्षिण बिहार के संगठन मंत्री मनीष दास ने कहा कि मिशन हिंदू राष्ट्र से संबंधित कैलेंडर का विमोचन जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर यति नरसिंह नंद गिरी जी महाराज के प्रयासों से 25 जनवरी 2025 को कुंभ में जूना अखाड़े के मुखिया हरि गिरि जी महाराज, यति जी महाराज और 3000 संतों के द्वारा किया जाएगा जिसमें जनसंख्या फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चौधरी ,राष्ट्रीय संयोजक ममता सहगल, राष्ट्रीय महासचिव कृष्ण मुरारी , के समक्ष कैलेंडर का विमोचन किया जाएगा साथ ही जनसंख्या समाधान फाऊंडेशन अब हिंदू फ्रंट आफ भारत के नाम से जाना जाएगा जिसका विधिवत घोषणा भी किया जाएगा, 25 जनवरी 2025 को सुबह सभी कुंभ में स्नान करेंगे स्नान करने के बाद विमोचन कार्यक्रम होगा 

बैठक को संबोधित करते हुए महिला मोर्चा दक्षिण बिहार की प्रदेश अध्यक्ष डॉ अनामिका ठाकुर ने कहा की बहुत जल्द भारत एक हिंदू राष्ट्र कहलायेगा भागलपुर समेत बिहार से सैकड़ो की संख्या में महिलाएं कुंभ स्नान एवं हिंदू कैलेंडर विमोचन में शामिल होंगी संगठन लगातार 15 वर्षों से विभिन्न कार्यक्रमों को करते आ रही है और हिंदू राष्ट्र बनाने की मांग को लेकर सरकार से मांग कर रही है।जिला अध्यक्ष चंदन कर्ण ने कहां की पूर्व में भी कई बड़े कार्यक्रम संगठन के माध्यमों से की गई है विश्व का सबसे बड़ा महाकुंभ जो प्रयागराज में लगा है हम सभी श्रद्धालु कुंभ स्नान कर खुद को गौरवान्वित महसूस करेंगे

आज के इस बैठक में मुख्य रूप से दक्षिण बिहार संगठन मंत्री मनीष दास ,महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष डॉ अनामिका ठाकुर, भागलपुर जिला अध्यक्ष चंदन कर्ण, रेखा साह ,संगीता शर्मा ,अरुण यादव, अमित शाह ,गोपीनाथ ,राजेश शाह गौरव सिंह ,रेखा देवी ,अरुण कुमार शाह ,सुरेंद्र रंजन ,अजय यादव, विजय सिंह, अश्वनी चौधरी, विनय कुमार, अमित कुमार के साथ दर्जनों कार्यकर्ता व पदाधिकारी शामिल हुए।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

भारती स्कूल ऑफ नर्सिंग में HIV और यौन संचारित रोगों पर जागरूकता कार्यशाला

गोड्डा: राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन के तत्वावधान में HIV/AIDS से बचाव और नियंत्रण को लेकर चलाए जा रहे सघन जागरूकता अभियान के तहत रविवार को

महागामा के वार्ड 1 में जल निकासी की समस्या दूर करने की पहल, सड़क-नाली निर्माण जल्द

महागामा: नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1 में लंबे समय से चली आ रही जल निकासी की समस्या के समाधान को लेकर वार्ड पार्षद रॉकी

महादेव कित्ता शिव मंदिर के पास 65 वर्षीय किसान का शव मिला, नाली में गिरने से मौत की आशंका

पथरगामा: प्रखंड थाना क्षेत्र के महादेव कित्ता शिव मंदिर के पास रविवार शाम 65 वर्षीय किसान का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

महेशपुर में ABVP ने मनाई शहीद भगत सिंह की जयंती, प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

महेशपुर: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की महेशपुर नगर इकाई की ओर से सोमवार को शहीद भगत सिंह की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर भगत