उधवा में अस्थाई दुकानों पर चला प्रशासन का हंटर, दुकानदार परेशान

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

उधवा :  राधानगर थाना क्षेत्र के उधवा चौक स्थित फोर लेन सड़क पर बने पुल के नीचे संचालित आधा दर्जन से अधिक दुकानदरों द्वारा अतिक्रमण किए जाने पर गुरुवार को बीडीओ सह सीओ जयंत कुमार तिवारी व राधानगर थाना प्रभारी नितेश कुमार पांडेय ने मिलकर कई दुकानों को हटा दिया। यह कार्रवाई राजमहल एसडीओ विमल सोरेन के निर्देश पर की गई है। यह कार्रवाई इसलिए की गई क्योंकि पुल के नीचे दुकान लगाने से अतिक्रमण हो रहा था और सड़क जाम की समस्या बढ़ रही थी। पुलिस प्रशासन ने दुकानदारों को हिदायत दी है कि यदि वे पुल के नीचे दुकान लगाकर अतिक्रमण करते हैं तो उनके खिलाफ आवश्यक कार्यवाई की जायेगी। ज्ञात हो कि उधवा चौक एक व्यस्तम सड़क है, जहां रोजाना सड़क जाम की समस्या बनी रहती है। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार रहती है और पुल के नीचे दुकानदारों के द्वारा सब्जी, फल आदि की दुकान लगाकर अतिक्रमण किया गया था। पुल के नीचे से होते हुए कई वाहन गुजरते हैं। इससे वहां काफी भीड़ लगी रहती है और यातायात बाधित होता है। इस समस्या को दूर करने के लिए पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण को तत्काल हटा दिया। पुलिस प्रशासन की इस कार्रवाई से अब यातायात व्यवस्था में सुधार होगी।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

बाल श्रम के खिलाफ अभियान में एक आरोपी गिरफ्तार, पांच बच्चे मुक्त

पाकुड़: बाल श्रम के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पाकुड़ नगर थाना में बाल एवं किशोर श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम, 1986 के

महेशपुर साप्ताहिक हाट से सुपर स्प्लेंडर बाइक चोरी, हैंडल लॉक कर खरीदारी करने गए थे मालिक

महेशपुर: महेशपुर साप्ताहिक हाट से शनिवार को अज्ञात चोरों द्वारा सुपर स्प्लेंडर बाइक चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार पाकुड़

गंगा-कोसी के जलस्तर में मामूली गिरावट, फिर भी कुरसेला में बाढ़ की स्थिति गंभीर

कुरसेला (कटिहार): गंगा और कोसी के जलस्तर में शुक्रवार से मामूली गिरावट जरूर दर्ज की गई है, लेकिन कुरसेला परिक्षेत्र में बाढ़ की स्थिति अब

जिला परिवहन पदाधिकारी डेज़ी रानी ने उच्च विद्यालय हफलागंज के छात्रों को पढ़ाया गणित

जिले के चयनित सरस्वती विद्या निकेतन (मॉडल स्कूलों) में शैक्षणिक गुणवत्ता और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला परिवहन पदाधिकारी