जीवन जागृति सोसाइटी के द्वारा विश्व के सबसे बड़े हेलमेट को किया स्थापित

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

भागलपुर :  जीवन जागृति सोसायटी, जो सड़क सुरक्षा और जीवन रक्षा के लिए जागरूकता अभियान चलाती है, ने अपने अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार सिंह के जन्मदिवस के अवसर पर सड़क सुरक्षा को लेकर एक महत्वपूर्ण पहल की। डॉ. सिंह के नेतृत्व में विश्व के सबसे बड़े प्रतीकात्मक हेलमेट को गंगा सेतु बृज से बरारी जाने के रास्ते में सड़क किनारे स्थापित किया। साथ ही इस चौक को हेलमेट चौक के रूप में पहचान स्थापित हो इसका प्रयास किया गया इसका उद्घाटन उनके जन्मदिन पर आए सैकड़ों लोगों ने हेलमेट पर रखे त्रिपाल को हटा कर किया। इस मौके पर डॉ. अजय कुमार सिंह ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में बढ़ती मौतों का सबसे बड़ा कारण हेलमेट न पहनना है। उन्होंने कहा, “इस चौक का उद्देश्य युवाओं और खासतौर पर मोटरसाइकिल चालकों को यह संदेश देना है कि आपका जीवन आपके परिवार के लिए अमूल्य है। हर व्यक्ति को अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए हमेशा हेलमेट पहनना चाहिए।” हेलमेट पर सड़क सुरक्षा संबंधित कई स्लोगन है जैसे

आपकी सुरक्षा आपके हाथ, हेलमेट पहने अपने माथ , जीवन जागृति की यह है शिक्षा, हेलमेट पहन करें अपने प्राण की रक्षा ।बाइक सवार सुने पुकार, हेलमेट पहनने से ना करें कभी इनकार

हेलमेट यदि बाइक सवार के सर पर नहीं, तो जीवन कब तक है पता नहीं,यदि आप करते है अपने परिवार से प्यार तो कैसे करें हेलमेट पहनने से इनकार

साथ ही उन्होंने कहा कि मैं चाहता हूं कि प्रत्येक जिला मुख्यालय में इस तरह का हेलमेट चौक स्थापित कर हेलमेट के प्रति लोगों को जागरूक किया जाए।स्थानीय नागरिकों ने इस अनूठी पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि हेलमेट चौक के रूप में स्थापित यह विशाल हेलमेट न केवल एक प्रतीक है, बल्कि यह लोगों को सड़क सुरक्षा के महत्व की याद दिलाएगा। एक स्थानीय निवासी ने कहा, “यह चौक वाहन चालकों को प्रेरित करेगा कि वे हेलमेट पहनने की आदत को अपनाएं। हेलमेट हमारी सुरक्षा की पहली ढाल है और हमें अपने परिवार और समाज के लिए सुरक्षित रहना चाहिए।उपस्थित पूर्व मेयर डॉ बीना यादव ने कहा कि जीवन जागृति सोसायटी लगातार सड़क सुरक्षा से जुड़े जागरूकता अभियानों में सक्रिय रही है। हेलमेट चौक का उद्घाटन उसी प्रयास का एक और महत्वपूर्ण कदम है। यह पहल समाज में सकारात्मक बदलाव लाने और सुरक्षित यात्रा की आदत विकसित करने के प्रति सोसायटी की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।इस विशेष अवसर पर शहर के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिनमें बि.के. जसवाल, पूर्व मेयर डॉ. वीना यादव, जिला परिषद् अध्यक्ष श्री मिथुन यादव, जिला परिषद् उपाध्यक्ष डॉ प्रणव यादव. सतेंद्र कुमार, डॉ. पंकज मनस्वी, डॉ. रेखा झा, एडवोकेट राजीव सिंह, टिंकू यादव, अजय कनोड़िया अभिनंदन यादव उमेश रजक एन.पी. सिंह, पुरुषोत्तम सिंह, और राकेश माही जैसे सैकड़ों लोग मौजूद थे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

एसआईआर अभियान को लेकर कांग्रेस सक्रिय, बूथ स्तर पर मतदाता सत्यापन और मैपिंग तेज करने निर्देश

  साहिबगंज जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में एसआईआर कार्यक्रम की समीक्षा की गई। जिला अध्यक्ष बरकतुल्लाह खान ने कार्यकर्ताओं को बीएलए के साथ समन्वय

साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर महिला से अभद्रता, छेड़खानी और मारपीट के आरोप में दो युवक हिरासत में

  साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर देर रात एक महिला यात्री और उसके परिवार के साथ कथित छेड़खानी, अभद्रता और मारपीट की घटना सामने आई। पटना

70वीं संताल परगना पुलिस ड्यूटी मीट संपन्न, पाकुड़ बना चैंपियन, विजेताओं को मिला सम्मान

  साहिबगंज में आयोजित 70वीं संताल परगना क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मीट के समापन समारोह में विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। पाकुड़ जिला बल ओवरऑल

योगमय झारखंड अभियान के तहत साहिबगंज में जिला स्तरीय योग प्रशिक्षण, विद्यालयों को मिले विशेष निर्देश

  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर साहिबगंज में योगमय झारखंड अभियान के तहत जिला स्तरीय योग प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में शिक्षकों