सुनीता की ऐतिहासिक सुबह, 9 महीने बात अंतरिक्ष से लौटी भारत की बेटी

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

डेस्क : आसमान से मानो दुआ उतरी हो, लाखो भारतीयों की दुवायें काम आई. क्योंकि अब करीब 9 महीने तक अंतरिक्ष में फ़से रहने के बाद अब सुनीता विलियम धरती पर वापस आ गई है. अपनेसाथी यात्री बैरी बूच विल्मोर के अलावा दो अन्य अंतरिक्ष यात्री के साथ स्पेस एक्स के ड्रैगन कैप्सूल के माध्यम से सुनीता विलियम लौट आई है.

जानिए धरती पर वापसी के सफर

भारतीय समय के अनुसार मंगलवार सुबह 10:35 बजे इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन से स्पेसएक्स के ‘ड्रैगन’ कैप्सूल के ज़रिए पृथ्वी की ओर रवाना हुई. बुधवार अहले सुबह 3.27 पर फ्लोरिडा के समुद्र तट पर यह स्पेसक्राफ्ट ड्रैगन उतरा.इसे स्प्लैश टाउन कहा जाता है. बता दें कि सुनीता विलियम 5 जून 2024 को अंतरिक्ष गई थी.

यहां उन्हें सिर्फ़ 8 दिनों तक रहना था लेकिन तकनीकी कारण से ये लोग वहां फंस गए. अब उन्हें वापस आने में 9 महीने लग गए है. हालाकि वो स्वकुशल लौट आई है.

गुजरात में ख़ुशी की लहर

सुनीता विलियम्स की सकुशल वापसी को लेकर उनके गांव गुजरात के झुलासण में दिवाली जैसी स्थिति थी.लोग दुआ भी कर रहे थे.वैसे तो पूरा भारत सुनीता विलियम्स की सकुशल वापसी का इंतजार कर रहा था और ईश्वर से प्रार्थना कर रहा था. यह कामना सफल हो गई है.बता दें कि सुनीता विलियम्स के पिता दीपक पांडया भारत के गुजरात के रहने वाले थे. जो कि 1957 में अमेरिका शिफ्ट कर गए.

पीएम मोदी ने खुशी जताई, आने का दिया है निमंत्रण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपनी पिछली अमेरिकी यात्रा के दौरान सुनीता विलियम्स के बारे में एक्सपर्ट से जानकारी ली थी. उन्होंने सुनीता विलियम्स के नाम एक पत्र भी पिछले एक मार्च को लिखा है जिसमें यह चर्चा है कि किस प्रकार से पूरा भारत उनकी वापसी का इंतजार कर रहा है. प्रधानमंत्री ने सुनीता विलियम्स को भारत आने का उन्होंने निमंत्रण भी दिया है.

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

एसआईआर अभियान को लेकर कांग्रेस सक्रिय, बूथ स्तर पर मतदाता सत्यापन और मैपिंग तेज करने निर्देश

  साहिबगंज जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में एसआईआर कार्यक्रम की समीक्षा की गई। जिला अध्यक्ष बरकतुल्लाह खान ने कार्यकर्ताओं को बीएलए के साथ समन्वय

साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर महिला से अभद्रता, छेड़खानी और मारपीट के आरोप में दो युवक हिरासत में

  साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर देर रात एक महिला यात्री और उसके परिवार के साथ कथित छेड़खानी, अभद्रता और मारपीट की घटना सामने आई। पटना

70वीं संताल परगना पुलिस ड्यूटी मीट संपन्न, पाकुड़ बना चैंपियन, विजेताओं को मिला सम्मान

  साहिबगंज में आयोजित 70वीं संताल परगना क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मीट के समापन समारोह में विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। पाकुड़ जिला बल ओवरऑल

योगमय झारखंड अभियान के तहत साहिबगंज में जिला स्तरीय योग प्रशिक्षण, विद्यालयों को मिले विशेष निर्देश

  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर साहिबगंज में योगमय झारखंड अभियान के तहत जिला स्तरीय योग प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में शिक्षकों