बबूल के पेड़ की डाली में फांसी के फंदे पर लटकी हुई एक महिला का शव मिला

बबूल के पेड़ की डाली में फांसी के फंदे पर लटकी हुई एक महिला का शव मिला
Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

साहिबगंज: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हाजीपुर दियारा गांव में मंगलवार की देर रात्रि गांव के ही बबुल के पेड़ की डाली में एक फांसी के फंदे पर लटकी हुई महिला का शव मिला है.महिला के शव मिलने की सूचना उनके ससुराल वालो ने मुफस्सिल थाना पुलिस को दिया.मामले की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर महिला के शव को अपने कब्जे मे लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए साहिबगंज सदर अस्पताल भेज दिया.

मिली जानकारी के अनुसार मृत महिला हाजीपुर दियारा निवासी उमेश मंडल की उम्र 40 पत्नी पिंकी देवी थी. मृतिका के पिता गंगा प्रसाद सिंह ने बताया कि मंगलवार की देर रात लगभग 12 बजे पिंकी घर पर नहीं थी. पति उमेश मंडल व घरवालों के द्वारा खोजबीन की गई तो देर रात एक बजे घर से लगभग 100 मीटर दुरी पर बबुल के पेड़ की डाली पर पिंकी देवी का शव फांसी पर लटकता मिला। मृतिका अपने पीछे पांच बच्चों को छोड़ गई. जिसमें तीन पुत्री नीति कुमारी, किरण कुमारी, रूपा कुमारी,दो पुत्र चंदन कुमार, विशन कुमार है. मृतिका के पति उमेश मंडल मजदूरी का काम किया करता है.

मामले को लेकर मुफस्सिल थाना प्रभारी मदन कुमार ने बताया कि पुलिस महिला के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. पुलिस मामले जांच पड़ताल की जा रही है, मृतिका पिंकी देवी के पिता गंगा प्रसाद सिंह ने बताया कि पिंकी देवी मानसिक रूप मे कमजोर रहती थी. पूर्व से ही पिंकी देवी मानसिक रोग का दवा खाती थी.लेकिन कुछ दिनों से वह दवा नही खा रही थी. उन्होने बताया कि ससुराल मे मेरी पुत्री पिंकी देवी अपने पति व बच्चों के साथ अच्छी तरह से रह रही थी.

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक

बिहार के मुजफ्फरपुर में सतर्कता विभाग ने रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को पकड़ा

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत बिहार निगरानी विभाग की टीम ने सदर थाना में तैनात सब

मेड इन बिहार” की नई परिकल्पना: अर्जुन वृक्ष पर विधायक मैथिली ठाकुर की दूरदर्शी पहल

पटना । बिहार विधानसभा में शून्यकाल के दौरान अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर ने उत्तर बिहार के विकास को नई दिशा देने वाली एक अभिनव और