लाल बालू और सफेद बालू मिलाकर किया जा रहा पुराने विद्यालय का जीर्णोद्धार

लाल बालू और सफेद बालू मिलाकर किया जा रहा पुराने विद्यालय का जीर्णोद्धार
Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

भागलपुर: जहां सरकार और जिलाधिकारी भागलपुर जिला को सुचारू रूप से चलाने और कार्य गुणवत्ता पूर्ण कराने के लिए रात दिन एक करके सभी विभागों का लगातार मोनिटरिंग करते रहते हैं. लेकिन उसके बाद भी कुछ संवेदक और अधिकारी द्वारा उनके सारे किए कराए पर पानी फ़ेरने में लगे रहते हैं. ऐसा ही मामला गोपालपुर प्रखंड के लालजी मध्य विद्यालय मकनपूर से प्रकाश में आया है. जहां लाखों रुपए के लागत से पुराने मकान को मरम्मती करते हुए.

छात्र छात्रों को अच्छे भवन देने का प्रयास किया जा रहा है. वहीं कुछ अधिकारी और संवेदक के द्वारा इसको अवसर में परिवर्तित कर उसको दीमक की तरह खोखला करने में लगा हुआ है. दरअसल पुराने भवन का जीर्णोद्धार के लिए सरकार और जिलाधिकारी के द्वारा लाखो रुपए की लागत से कोटा पत्थर और भवन का प्लास्टर करना था. लेकिन ठेकेदार द्वारा प्लास्टर कर रहे भवन में लोकल सफेद बालू और लाल बालू मिलाकर बे रोक टोक रूप से प्लास्टर किया जा रहा है.

जब काम कर रहे मजदूरों से इस बात की जानकारी ली गई. तो मजदूरों और मिस तरी द्वारा बताया गया कि ऐसा करने के लिए ठेकेदार के द्वारा कहा गया है. जब इन सारी बातों कि जानकारी लेने संबंधित पदाधिकारी जिला कार्यक्रम पदाधिकारी बबीता कुमारी को सर्वप्रथम उनको what’s aap पर वीडियो भेज कर इसपर जवाब माँगा तो उनके द्वारा कुछ भी जवाब नहीं दिया गया. वहीं खबर की पुष्टि के लिए उनके कार्यालय जाकर जवाब लेने का प्रयास किया गया तो कार्यालय में नहीं थी.

वहीं पता चला कि अधिकारी समाहरणालय गई हुई है. तब उनसे समाहरणालय आकर उनसे इसपर जानकारी लेने का प्रयास किया गया. तो उनके द्वारा बताया गया कि पहले हम पूरी वीडियो देखेंगे उसके बाद ही हम कुछ बता पाएंगे. बड़ा सवाल यह उठता है कि इस तरह संवेदक को खुली छुट अखिर किन से मिल गई कि लोकल सफेद बालू और लाल बालू मिलाकर कार्य को संपन्न करने का क्या गलत करने में इनको किसी तरह का झिझक भी नहीं है.

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़ नगर परिषद में 2 करोड़ की योजनाओं पर घमासान, पार्षदों ने अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का पुतला फूंका; समर्थकों ने फोड़े पटाखे

पाकुड़: नगर परिषद क्षेत्र में दो करोड़ रुपये की सड़क योजनाओं के चयन को लेकर सोमवार को विवाद गहरा गया। योजना चयन में पक्षपात और

कटिहार का 115 साल पुराना दुर्गागंज दुर्गा मंदिर, 2002 में हुआ सार्वजनिक

कदवा (कटिहार): बिहार के कटिहार जिले के कदवा प्रखंड स्थित दुर्गागंज का ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर आस्था के साथ-साथ क्षेत्र की पुरानी जमींदारी व्यवस्था की विरासत

गलगलिया के पथरघट्टा हाई स्कूल में SSB का साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम

गलगलिया: विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से 8वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल

कटिहार के 9 खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो में जीते गोल्ड मेडल, राज्य स्तर पर चयनित

स्कूली गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित प्रमंडल स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्क्रमित मध्य विद्यालय बर्मा रिफ्यूजी कॉलोनी के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन