रांची बंद को लेकर प्रशासन ने की अपील, शांतिपूर्ण करें प्रदर्शन अन्यथा होगी कार्रवाई

रांची बंद को लेकर प्रशासन ने की अपील, शांतिपूर्ण करें प्रदर्शन अन्यथा होगी कार्रवाई
Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची: विभिन्न स्त्रोतों से यह सूचना प्राप्त हो रही है कि सीरम टोली फ्लाईओवर को लेकर कतिपय सरना समिति के सदस्यों के द्वारा दिनांक 22.03.2025 को रांची बंद एवं चक्का जाम का आह्वान किया गया है। यह भी गोपनीय सूचना प्राप्त हुई है कि कुछ बंद समर्थक द्वारा हो-हंगामा/उपद्रव/तोड़ फोड़ की साजिश की जा रही है। जिला प्रशासन बंद आह्वान करने वाले सभी संगठन एवं व्यक्ति से अपील करती है कि इस अवधि में सभी गतिविधियाँ विधिसम्मत एवं शांतिपूर्ण होनी चाहिए।

किसी भी व्यावसायिक वर्ग/ वाहन चालक पर किसी के भी द्वारा किसी भी प्रकार का दबाब/ बल प्रयोग किसी भी हाल में नहीं की जानी चाहिए। यह भी उल्लेखनीय है कि इस अवधि में विधानसभा सत्र जैसी महत्वपूर्ण गतिविधियाँ और सेंट जेवियर्स कॉलेज एवं विभिन्न शिक्षण संस्थानों में विभिन्न परीक्षा का आयोजन हो रहा है। जिला प्रशासन यह सख्त हिदायत देता है कि बंद/चक्का जाम में शामिल किसी भी व्यक्ति द्वारा किसी महानुभाव/छात्र/छात्राओं/शिक्षण संस्थान के सदस्यों और जनसामान्य को किसी भी प्रकार से कोई परेशानी, आवागमन में रोक- टोक किसी के द्वारा उत्पन्न नहीं की जानी चाहिए। बंद/चक्का जाम में शामिल किसी भी व्यक्ति के द्वारा अगर किसी भी प्रकार का कोई भी गैर कानूनी कार्य किया जाता है तो प्रशासन उनके विरुद्ध उचित कानूनी कार्रवाई करेगा।

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

एसआईआर अभियान को लेकर कांग्रेस सक्रिय, बूथ स्तर पर मतदाता सत्यापन और मैपिंग तेज करने निर्देश

  साहिबगंज जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में एसआईआर कार्यक्रम की समीक्षा की गई। जिला अध्यक्ष बरकतुल्लाह खान ने कार्यकर्ताओं को बीएलए के साथ समन्वय

साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर महिला से अभद्रता, छेड़खानी और मारपीट के आरोप में दो युवक हिरासत में

  साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर देर रात एक महिला यात्री और उसके परिवार के साथ कथित छेड़खानी, अभद्रता और मारपीट की घटना सामने आई। पटना

70वीं संताल परगना पुलिस ड्यूटी मीट संपन्न, पाकुड़ बना चैंपियन, विजेताओं को मिला सम्मान

  साहिबगंज में आयोजित 70वीं संताल परगना क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मीट के समापन समारोह में विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। पाकुड़ जिला बल ओवरऑल

योगमय झारखंड अभियान के तहत साहिबगंज में जिला स्तरीय योग प्रशिक्षण, विद्यालयों को मिले विशेष निर्देश

  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर साहिबगंज में योगमय झारखंड अभियान के तहत जिला स्तरीय योग प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में शिक्षकों