परशुराम सेवा संस्थान के द्वारा बूढ़ानाथ में सामूहिक उपनयन संस्कार कार्यक्रम को लेकर बैठक हुआ संपन्न

परशुराम सेवा संस्थान के द्वारा बूढ़ानाथ में सामूहिक उपनयन संस्कार कार्यक्रम को लेकर बैठक हुआ संपन्न
Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

भागलपुर: चौदह अप्रैल को बूढ़ानाथ मंदिर परिसर में होनेवाली सामूहिक उपनयन संस्कार कार्यक्रम के आयोजन को लेकर कैंप कार्यालय वारसलीगंज मिरजान में जिलाध्यक्ष सह अधिवक्ता रंजीत चौबे की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुआ.बैठक में मुख्य रूप से बटुकों की संख्या कैसे बढ़े,व्यवस्था बेहतर कैसे हो, इसपर सभी कार्यकर्ताओं ने अपने अपने विचार रखे.बैठक में मोबाइल के माध्यम से भी संगठन के सभी अधिकारी से बातचीत कर विचार लिया गया.

बैठक में सर्वसम्मति से विकाश कुमार झा एवं प्रीतम पांडे को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया.इस मौके पर जिला महासचिव परमानंद पांडेय ने कहा कि इस बार सामूहिक उपनयन संस्कार कार्यक्रम पहले से ज्यादा धूमधाम और बेहतर तरीके से मनाया जाएगा.बैंड बाजे के साथ उपनयन संस्कार कार्यक्रम किया जाएगा.संस्था के सलाहकार मृगेंद्र ठाकुर ने कहा कि भागलपुर के साथ साथ अन्य जिले से भी बटुक आयेंगे.फिलहाल अभी तक पंद्रह बटुकों का पंजीयन हो चुका है,कार्यक्रम में राष्ट्रीय परशुराम संस्थान के संस्थापक इंजिनियर आशुतोष झा,प्रदेश अध्यक्ष ललित झा इत्यादि कई प्रदेश स्तर के पदाधिकारी मौजूद रहेंगे.

बैठक में जिलाध्यक्ष सह अधिवक्ता रंजीत चौबे के अलावे जिला उपाध्यक्ष कृष्णानंद मिश्रा,जिला सचिव ध्रुव मिश्रा,जिला महासचिव परमानंद पांडेय,सलाहकार मृगेंद्र ठाकुर,बांका प्रभारी सिम्मी झा, अश्विनी झा,महिला मंडल सदस्य कुमारी सोनम,शोभा चौबे,साधना मिश्रा,विभा उपाध्याय इत्यादि दर्जनों सदस्य मौजूद थे.

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

बाल श्रम के खिलाफ अभियान में एक आरोपी गिरफ्तार, पांच बच्चे मुक्त

पाकुड़: बाल श्रम के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पाकुड़ नगर थाना में बाल एवं किशोर श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम, 1986 के

महेशपुर साप्ताहिक हाट से सुपर स्प्लेंडर बाइक चोरी, हैंडल लॉक कर खरीदारी करने गए थे मालिक

महेशपुर: महेशपुर साप्ताहिक हाट से शनिवार को अज्ञात चोरों द्वारा सुपर स्प्लेंडर बाइक चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार पाकुड़

गंगा-कोसी के जलस्तर में मामूली गिरावट, फिर भी कुरसेला में बाढ़ की स्थिति गंभीर

कुरसेला (कटिहार): गंगा और कोसी के जलस्तर में शुक्रवार से मामूली गिरावट जरूर दर्ज की गई है, लेकिन कुरसेला परिक्षेत्र में बाढ़ की स्थिति अब

जिला परिवहन पदाधिकारी डेज़ी रानी ने उच्च विद्यालय हफलागंज के छात्रों को पढ़ाया गणित

जिले के चयनित सरस्वती विद्या निकेतन (मॉडल स्कूलों) में शैक्षणिक गुणवत्ता और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला परिवहन पदाधिकारी