लोजपा(आर) के भागलपुर जिला कार्यालय में मनाया गई बलिदान दिवस

लोजपा(आर) के भागलपुर जिला कार्यालय में मनाया गई बलिदान दिवस
Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

भागलपुर: के एन.एन.टावर स्थित लोजपा रामविलास के जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष सुबोध पासवान की अध्यक्षता में बलिदान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर स्वतंत्रता सेनानी शहीद भगत सिंह को स्मरण करते हुए उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित किया गया। स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व अर्पित किया।

इस दौरान अध्यक्षीय उद्गार को प्रकट करते हुए लोजपा रामविलास के जिला अध्यक्ष सह 20 सूत्री कार्यक्रम के सदस्य सुबोध पासवान ने भगत सिंह के जीवन और देश के प्रति उनके अद्वितीय योगदान पर अपने विचार प्रकट किए। उन्होंने कहा कि भगत सिंह जैसे क्रांतिकारियों ने देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों की आहुति दी और आज का युवा वर्ग उनके बलिदान को सदैव स्मरण रखे, यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

उन्होंने कहा कि जिस तरह भगत सिंह ने देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व अर्पित कर दिया था, उसी तरह बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट मिशन की कामयाबी के लिये हमें सर्वेश्वर न्योछावर करने की जरूरत है।उन्होंने कहा कि भगत सिंह की क्रांतिकारी सोच और नि:स्वार्थ सेवा हमें यह सिखाती है कि सच्ची देशभक्ति क्या होती है।

उन्होंने कहा कि आज का कार्यक्रम केवल एक श्रद्धांजलि नहीं है, बल्कि यह संकल्प है कि हम सभी उनके आदर्शों पर चल कर एक बेहतर समाज और सशक्त भारत का निर्माण करेंगे। बडगुजर ने युवाओं से अपील की, कि वे भगत सिंह के सिद्धांतों को जीवन में अपना कर उनके सपनों के भारत के निर्माण में अपना योगदान दें।

इस मौके पर लोजपा रामविलास महिला प्रकोष्ठ की प्रमंडलीय प्रभारी सह भागलपुर जिलाध्यक्षा अंशु प्रियंका, प्रदेश उपाध्यक्ष मंजू रानी सिंह, जिला प्रधान महासचिव मुकेश सिंह कुशवाहा, आशीष कुमार, बबली वर्मा, मंजू वर्मा,बिंदु वर्मा, योगेश शाह,अनीश कुमार, श्याम सुंदर भारती, राजीव कुमार पोद्दार, आजाद कुमार पासवान, सौरभ शाह, अरविंद पासवान, विनोद पासवान, उर्मिला देवी, अंशु महतो,जितेंद्र जीतू एवं ऋतुराज समेत अन्य लोग मौजूद थे।

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

ईडी की बड़ी कार्रवाई: अनिल अंबानी समूह की 1,120 करोड़ की संपत्ति जब्त

नई दिल्ली, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने प्रसिद्ध उद्योगपति अनिल अंबानी की रिलायंस समूह की 18 संपत्तियों, फिक्स्ड डिपॉजिट, बैंक में जमा राशि और असूचीबद्ध निवेश

आमंत्रित करने के लिए धन्यवाद : पुतिन

नई दिल्ली : रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता के दौरान उन्हें भारत आमंत्रित करने के

यात्रियों को राहत: इंडिगो ने मांगी माफी, 15 दिसंबर तक टिकट रद्द पर पूरा पैसा वापस

नई दिल्ली : निजी विमान सेवा कंपनी इंडिगो ने बड़ी संख्या में उड़ानें रद्द करने के प्रभावित लोगों और हवाई अड्डे पर फंसे यात्रियों से

लोकसभा से ‘केंद्रीय उत्पाद शुल्क (संशोधन) विधेयक, 2025’ पारित

नई दिल्‍ली । लोकसभा ने बुधवार को ‘केंद्रीय उत्पाद शुल्क (संशोधन) विधेयक, 2025’ को पारित कर दिया। यह विधेयक तंबाकू उत्‍पाद पर मौजूदा वस्‍तु एवं