राज्य के सरकारी टेंडर प्रक्रिया में पारदर्शिता का घोर अभाव, चहेतों को लाभ पहुंचने के लिए नियमों की उड़ाई जा रही धज्जियां: बाबूलाल मरांडी

राज्य के सरकारी टेंडर प्रक्रिया में पारदर्शिता का घोर अभाव, चहेतों को लाभ पहुंचने के लिए नियमों की उड़ाई जा रही धज्जियां: बाबूलाल मरांडी
Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने आज राज्य की सरकारी टेंडर प्रक्रिया पर सवाल खड़ा किया  मरांडी ने कहा कि झारखंड में सरकारी टेंडर आवंटन प्रक्रिया की पारदर्शिता लगातार संदेह के घेरे में रही है। महालेखाकार की जांच में यह सामने आया है कि पेयजल स्वच्छता, ग्रामीण कार्य विकास, गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन जैसे दर्जनों विभागों में एक ही आई पी एड्रेस से टेंडर भरे गए, जिससे स्पष्ट है कि ठेके पहले से ही तय होते हैं। कहा कि पूरी प्रक्रिया सिर्फ औपचारिकता होती है। अपने करीबी लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।

कहा कि जब टेंडर आवंटन में इतनी अनियमितता होगी, तो सरकारी योजनाओं और परियोजनाओं की गुणवत्ता पर भी इसका सीधा असर पड़ेगा। नतीजा यह है कि जलमीनार ध्वस्त हो रहे हैं, सड़कें महीनों में ही जर्जर हो जाती हैं। भ्रष्टाचार के आरोपों में इंजीनियर, अधिकारी से लेकर मंत्री तक जेल की सलाखों के पीछे पहुंच चुके हैं। कहा कि यह स्थिति न केवल प्रदेश के विकास में बाधक बन रही है, बल्कि झारखंड की छवि भी खराब कर रही है। अगर भ्रष्टाचार पर सख्त कार्रवाई नहीं हुई, तो आम जनता का सरकारी तंत्र पर से विश्वास पूरी तरह उठ जाएगा। कहा कि अब वक्त आ गया है कि जवाबदेही तय की जाए और पारदर्शिता सुनिश्चित कर जनता के पैसों की लूट को रोका जाए।

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

बाल श्रम के खिलाफ अभियान में एक आरोपी गिरफ्तार, पांच बच्चे मुक्त

पाकुड़: बाल श्रम के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पाकुड़ नगर थाना में बाल एवं किशोर श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम, 1986 के

महेशपुर साप्ताहिक हाट से सुपर स्प्लेंडर बाइक चोरी, हैंडल लॉक कर खरीदारी करने गए थे मालिक

महेशपुर: महेशपुर साप्ताहिक हाट से शनिवार को अज्ञात चोरों द्वारा सुपर स्प्लेंडर बाइक चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार पाकुड़

गंगा-कोसी के जलस्तर में मामूली गिरावट, फिर भी कुरसेला में बाढ़ की स्थिति गंभीर

कुरसेला (कटिहार): गंगा और कोसी के जलस्तर में शुक्रवार से मामूली गिरावट जरूर दर्ज की गई है, लेकिन कुरसेला परिक्षेत्र में बाढ़ की स्थिति अब

जिला परिवहन पदाधिकारी डेज़ी रानी ने उच्च विद्यालय हफलागंज के छात्रों को पढ़ाया गणित

जिले के चयनित सरस्वती विद्या निकेतन (मॉडल स्कूलों) में शैक्षणिक गुणवत्ता और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला परिवहन पदाधिकारी