बेतिया में फिल्मी अंदाज में डेढ़ लाख की लूट, CSP संचालक बने निशाना

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Desk : बेतिया में एक बार फिर अपराधियों ने बेखौफ होकर लूट की वारदात को अंजाम दिया. बैरिया थाना क्षेत्र के भटवलिया में दो बाइक सवार बदमाशों ने फिल्मी अंदाज में एक सीएसपी संचालक से डेढ़ लाख रुपये लूट लिए. हैरानी की बात यह रही कि लुटेरों ने झोले में रखी सब्जियां तक छीन लीं और हथियार लहराते हुए फरार हो गए.

पिस्टल दिखाकर की चोरी

घटना उस वक्त हुई जब सीएसपी संचालक सुधीर प्रसाद बैंक से पैसे निकालकर अपने सेंटर लौट रहे थे. तभी बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और पिस्टल दिखाकर झोले में रखे पैसे लूट लिए. वारदात के बाद बदमाश फरार हो गए.
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. बेतिया एसपी शौर्य सुमन ने कहा कि पुलिस बदमाशों की पहचान कर रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा.

वहीं, पीड़ित सुधीर प्रसाद ने बताया कि बदमाशों ने हथियार के बल पर उनकी जान की परवाह किए बिना लूटपाट की. फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और लगातार छापेमारी अभियान चला रही है.

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

सर्पदंश से 35 वर्षीय युवक की मौत, झाड़-फूंक में बीता समय; इलाज में हुई देरी

महागामा: प्रखंड क्षेत्र के गढ़ी गांव में रविवार को सर्पदंश से 35 वर्षीय युवक राजेश रजक की मौत हो गई। मृतक गढ़ी गांव निवासी उपेंद्र

बसंतराय के चेकडैम में डूबने से 15 वर्षीय बच्चे की मौत, दो बच्चों को ग्रामीणों ने बचाया

बसंतराय: प्रखंड क्षेत्र के जमनीकोला पंचायत अंतर्गत कुम्हराकोल गांव स्थित चेकडैम में रविवार को नहाने के दौरान तीन बच्चे डूब गए। बच्चों को डूबता देखकर

गेरुवा नदी के बढ़ते जलस्तर से सनौर पुल पर मंडरा रहा खतरा, तेज बहाव से बढ़ी चिंता

बसंतराय: कई दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण झारखंड और बिहार की सीमा से होकर बहने वाली गेरुवा नदी का जलस्तर बढ़

पाकुड़ में डॉ. तनवीर आलम ने SIR और मतदाता सूची पर उठाए सवाल, IT सिस्टम के ऑडिट की मांग

पाकुड़: झारखंड प्रदेश कांग्रेस महासचिव डॉ. तनवीर आलम ने शनिवार को पाकुड़ जिला कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण