राज्यपाल से मिले वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर, विश्वविद्यालय भवन निर्माण की जांच पर चर्चा

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Desk : झारखंड के राज्यपाल-सह-राज्य के विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार से शुक्रवार को राज्य के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने राजभवन में मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने नीलाम्बर-पीताम्बर विश्वविद्यालय, पलामू के भवन निर्माण में हुई अनियमितताओं की जांच कराने के लिए राज्यपाल का आभार प्रकट किया.

अधिकारियों पर कार्रवाई करने का आग्रह

वहीं मंत्री ने जांच में दोषी पाए गए प्रभारी कुलसचिव, डीन स्टूडेंट वेलफेयर, सीसीडीसी और प्रोॉक्टर सहित अन्य अधिकारियों पर जल्द कार्रवाई करने का आग्रह किया. साथ ही, उन्होंने विश्वविद्यालय के भवन निर्माण की गुणवत्ता और अन्य अनियमितताओं की स्वतंत्र एजेंसी से जांच कराने की मांग भी की.

शिक्षा की सुधार को लेकर भी चर्चा

इस बैठक के दौरान राज्य में शिक्षा की गुणवत्ता और प्रशासनिक सुधार को लेकर भी चर्चा हुई. वित्त मंत्री ने भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है.

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

समय पर बारिश से समेली और कुरसेला में धान रोपाई तेज, किसानों को बेहतर फसल की उम्मीद

कुरसेला (कटिहार): समय पर हुई मानसूनी बारिश ने कटिहार जिले के कुरसेला और समेली प्रखंड सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में खेती-किसानी को नई गति

कटिहार का रहमानपुर खानकाह लतीफिया तकिया शरीफ: 525 वर्षों से आध्यात्मिक आस्था और सांप्रदायिक सौहार्द का केंद्र

कटिहार: जिले के बारसोई प्रखंड स्थित रहमानपुर खानकाह लतीफिया तकिया शरीफ करीब 525 वर्षों से सूफी परंपरा, आध्यात्मिक साधना और सांप्रदायिक सौहार्द का प्रमुख केंद्र

कटिहार में मां जानकी धाम मुख्यालय के लिए 1.80 एकड़ भूमि लीज पर, गुरु पूर्णिमा पर हुई घोषणा

कटिहार: गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर भाजपा नेता एवं मां जानकी धाम अखाड़ा सह तीर्थक्षेत्र के संस्थापक राजेश गुरनानी ने कटिहार में प्रस्तावित मां

कटिहार: प्राथमिक विद्यालय देवगांव में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर विशेष जोर, सभी छात्र स्कूल ड्रेस में पहुंच रहे विद्यालय

कटिहार: जिले के कदवा प्रखंड स्थित प्राथमिक विद्यालय देवगांव शिक्षा, अनुशासन और गुणवत्तापूर्ण पठन-पाठन के क्षेत्र में एक सकारात्मक उदाहरण बनकर उभर रहा है। विद्यालय