बिहार दौरे पर अमित शाह, चुनावी रणनीति पर करेंगे मंथन

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पटना: बिहार पूरी तरह से चुनावी रंग में रंग चुका है. नवंबर में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां अभी से ही मैदान में उतर चुकी हैं. इसी बीच केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह शनिवार को दो दिवसीय बिहार दौरे पर आ रहे हैं. उनके इस दौरे को विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है.

पटना में अमित शाह की पहली बैठक

शाह आज शाम 7:45 बजे पटना पहुंचेंगे और एयरपोर्ट से सीधे बीजेपी प्रदेश कार्यालय जाएंगे. वहां वे पार्टी के सांसदों, विधायकों, विधान पार्षदों और पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे. यह बैठक रात 9:30 बजे खत्म होगी. इसके बाद रात 11 बजे तक बीजेपी प्रदेश कमेटी की बैठक होगी, जिसमें पार्टी के सभी शीर्ष नेता मौजूद रहेंगे.

रविवार को गोपालगंज में जनसभा

रविवार सुबह अमित शाह पटना के बापू सभागार में सहकारिता विभाग के कार्यक्रम में शामिल होंगे और फिर गोपालगंज में जनसभा को संबोधित करेंगे. बिहार बीजेपी अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद अमित शाह का यह पहला बिहार दौरा है, जिसमें विधानसभा चुनाव की रणनीति पर विस्तार से चर्चा होगी.

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक

बिहार के मुजफ्फरपुर में सतर्कता विभाग ने रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को पकड़ा

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत बिहार निगरानी विभाग की टीम ने सदर थाना में तैनात सब

मेड इन बिहार” की नई परिकल्पना: अर्जुन वृक्ष पर विधायक मैथिली ठाकुर की दूरदर्शी पहल

पटना । बिहार विधानसभा में शून्यकाल के दौरान अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर ने उत्तर बिहार के विकास को नई दिशा देने वाली एक अभिनव और