झारखंड: फरक्का-ललमटिया रेलवे लाइन पर मालगाड़ियों की टक्कर, दो ड्राइवरों की मौत

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Desk : झारखंड के गोड्डा जिले के बरहेट थाना क्षेत्र में फरक्का-ललमटिया एमजीआर रेलवे लाइन पर बड़ा हादसा हुआ. जानकारी के अनुसार, फरक्का से आ रही एक खाली मालगाड़ी बरहेट एमटी पर खड़ी थी, तभी ललमटिया की ओर जा रही कोयला लदी थ्रूपास मालगाड़ी ने जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि मालगाड़ी में आग लग गई.

जानिये पूरा मामला

गौरतलब है कि इस ट्रैक (एमजीआर) का उपयोग फरक्का एनटीपीसी (पश्चिम बंगाल) से ललमटिया (गोड्डा) के बीच केवल कोयले की ढुलाई के लिए किया जाता है. हादसे में दो ड्राइवरों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि चार से पांच रेलकर्मियों के घायल होने की सूचना है. घायलों का इलाज बरहेट के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जारी है.

रेलवे लाइन पर परिचालन बाधित

यह घटना अहले सुबह करीब 3:30 बजे की बताई जा रही है. हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई और राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया गया. रेलवे और प्रशासनिक अधिकारी घटना की जांच में जुटे हैं, ताकि हादसे के कारणों का पता लगाया जा सके. फिलहाल, इस दुर्घटना के बाद रेलवे लाइन पर परिचालन बाधित हो गया है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है.

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में रिमझिम बारिश से किसानों के चेहरे खिले, जलजमाव और सूने बाजार से बढ़ी परेशानी

पाकुड़िया: मंगलवार सुबह से पाकुड़िया प्रखंड में लगातार हो रही रिमझिम बारिश ने जहां किसानों के चेहरों पर मुस्कान ला दी है, वहीं आम जनजीवन

पाकुड़: सफल ऑपरेशन के बाद वार्ड पार्षद कृष्ण शर्मा से मिले उपाध्यक्ष राणा ओझा, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना

पाकुड़: लंबे समय से पैर की गंभीर चोट से जूझ रहे नगर परिषद के वार्ड पार्षद कृष्ण शर्मा के सफल ऑपरेशन के बाद नगर परिषद

पाकुड़: रानी ज्योतिर्मय स्टेडियम में शौचालय निर्माण का शुभारंभ, कांग्रेस ने SIR अभियान पर बनाई रणनीति

पाकुड़: पाकुड़ विधानसभा की विधायक निसात आलम ने मंगलवार को शहर स्थित रानी ज्योतिर्मय स्टेडियम परिसर में शौचालय निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया। इस

सहरसा में भाजपा ने लॉन्च किया समरसता संकल्प अभियान, गुरु रविदास जयंती वर्ष पर होंगे कई कार्यक्रम

सहरसा: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सहरसा जिला इकाई ने संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज के 650वें जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित किए