उपायुक्त ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से किया प्रोजेक्ट समावेश, नीलाम पत्रवाद और जन्म, मृत्यु निबंधन प्रमाण पत्र की समीक्षा

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़ : जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मनीष कुमार ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से प्रोजेक्ट समावेश, नीलाम पत्रवाद और जन्म, मृत्यु निबंधन प्रमाण पत्र की समीक्षा की l। बैठक में सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी एवं उप निर्वाचन पदाधिकारी उपस्थित थे। बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि प्रोजेक्ट समावेश के तहत डाले गए सभी आवेदनों को ऑनलाइन करने एवं इसकी नियमित निगरानी करने का निर्देश दिया। मतदाता सूची के शुद्धिकरण को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। इसके अलावा उपायुक्त ने जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र की समीक्षा के क्रम में कहा कि कोई भी व्यक्ति अगर मृत्यु या जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन देता है तो उसे तत्काल प्रमाण पत्र निर्गत किया जाए। किसी प्रकार की कोई कोताही नहीं बरतनी है।

वहीं उपायुक्त ने नीलाम पत्र वादों की समीक्षा की।बैठक के दौरान संबंधित पदाधिकारियों को नीलाम पत्र वादों से संबंधित लंबित मामलो के निष्पादन में कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने सभी नीलाम पत्र पदाधिकारियों को नीलाम पत्र वादों की सुनवाई को अपने रूटीन कार्यों में शामिल करने का निर्देश दिया।

वीसी के माध्यम से सहायक निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी अंचलाधिकारी जुड़े हुए थे।

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़ नगर परिषद में 2 करोड़ की योजनाओं पर घमासान, पार्षदों ने अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का पुतला फूंका; समर्थकों ने फोड़े पटाखे

पाकुड़: नगर परिषद क्षेत्र में दो करोड़ रुपये की सड़क योजनाओं के चयन को लेकर सोमवार को विवाद गहरा गया। योजना चयन में पक्षपात और

कटिहार का 115 साल पुराना दुर्गागंज दुर्गा मंदिर, 2002 में हुआ सार्वजनिक

कदवा (कटिहार): बिहार के कटिहार जिले के कदवा प्रखंड स्थित दुर्गागंज का ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर आस्था के साथ-साथ क्षेत्र की पुरानी जमींदारी व्यवस्था की विरासत

गलगलिया के पथरघट्टा हाई स्कूल में SSB का साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम

गलगलिया: विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से 8वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल

कटिहार के 9 खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो में जीते गोल्ड मेडल, राज्य स्तर पर चयनित

स्कूली गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित प्रमंडल स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्क्रमित मध्य विद्यालय बर्मा रिफ्यूजी कॉलोनी के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन