चैती नवरात्र को लेकर काली मंदिर में महाभोग, भक्तों का उमड़ा सैलाब

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

अररिया। चैती नवरात्र के पावन अवसर पर प्रसिद्ध मां खड्गेश्वरी महाकाली सह बाबा खड्गेश्वर नाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया जा रहा है। पहले पूजा से ही मंदिर में रोजाना विशेष पूजा की जा रही है, जिसमें सैकड़ों भक्तगण भाग ले रहे हैं।

गुरुवार को छठे दिन कात्यायनी पूजन किया गया, जिसमें मां खड्गेश्वरी के साधक नानू बाबा ने पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान सैकड़ों भक्त मंदिर में पहुंचे और मां का आशीर्वाद प्राप्त किया।

वहीं, शुक्रवार, शनिवार और रविवार को काली मंदिर में महाभोग का आयोजन किया जाएगा। साधक नानू बाबा ने बताया कि सप्तमी, अष्टमी और महानवमी के दिन महाभोग लगाया जाएगा।

चैती नवरात्र के इस अवसर पर काली मंदिर के गुम्बद को लाइटिंग से सजाया गया है, जिससे मंदिर भव्य रूप में सजकर आभायुक्त हो गया है। इसके अलावा, पूरे शहर में भक्तिमय माहौल छाया हुआ है।

गुरुवार को मां खड्गेश्वरी महाकाली के साधक ने पुराना मंडलकारा दुर्गा मंदिर और ओम नगर चैती दुर्गा मंदिर में जाकर मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त किया और सभी भक्तों की सुख-समृद्धि की कामना की। इस पूजा को सफल बनाने में अरुण मिश्र, शशिकांत दुबे, अखिलेश दास, राम जिनिश पासवान, शंकर माली, किशन भगत, रोशन दूबे, कृष्ण भगत, विकास कुमार, गुड्डू सिंह, सनद राय, हेमंत कुमार हीरा, धमेंद्र कुमार, सुरज कुमार आदि सक्रिय रूप से शामिल रहे।

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में ईद मिलादुन्नबी पर निकला भव्य जुलूस-ए-मोहम्मदी, अमन और भाईचारे का दिया संदेश

पाकुड़िया। पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर बुधवार को पाकुड़िया प्रखंड क्षेत्र में जश्न और उल्लास का माहौल रहा। प्रखंड

पाकुड़िया CHC में एएनसी शिविर, 18 गर्भवती महिलाओं की हुई प्रसव पूर्व जांच

पाकुड़िया। प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पाकुड़िया में बुधवार को नियमित मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के तहत एएनसी (गर्भवती महिलाओं की प्रसव

पाकुड़ में 14 से 17 सितंबर तक सजेगा 28वां गणपति महोत्सव, होंगे धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम

पाकुड़। गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर विघ्नहर्ता बाबा गणपति महोत्सव के 28वें वर्ष को भव्य, श्रद्धापूर्ण और आकर्षक स्वरूप देने की तैयारी शुरू कर

प्राणपुर के उत्क्रमित मध्य विद्यालय खोजाटीहाट इंग्लिश में शुद्ध पेयजल व हैंडवॉश की सुविधा

प्राणपुर। प्रखंड अंतर्गत गौरीपुर पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय खोजाटीहाट इंग्लिश में विषयवार शिक्षकों की कमी के बावजूद विद्यालय में पठन-पाठन नियमित रूप से संचालित