मां दुर्गा का पट खुलते ही दर्शन करने को लेकर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

उधवा। प्रखंड के विभिन्न इलाकों के पूजा पंडालों में चैत्र नवरात्र के सातवें दिन शुक्रवार को मां दुर्गा का पट खुलते ही दर्शन करने को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा की पूजा अर्चना किया। जानकारी के अनुसार प्रखंड क्षेत्र के उद्धवमुनि आश्रम में सार्वजनिक चैती दुर्गा पूजा समिति की ओर से मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित किया गया है। भव्य पूजा पंडालों के साथ-साथ आसपास पूरी तरह लाइटिंग से सजाया गया है। मंदिर प्रांगण में श्रद्धालुओं ने मां कालरात्रि की पूजा अर्चना किया। मान्यता है कि देवी की पूजा करने और व्रत कथा का पाठ करने से सभी प्रकार के भय और नकारात्मक शक्तियां दूर हो जाती है।

मौके पर अध्यक्ष धरनीधर मंडल,सचिव उत्पल साहा,कोषाध्यक्ष विमल मंडल,संजीव यादव,दिवाकर मंडल,उत्तम मंडल,अंकित मंडल,चमन मंडल,अमीत दास,अमीत मंडल,गुलाबचंद्र मंडल,संजय भट्टाचार्य सहित अन्य मौजूद थे।

 

 

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़ नगर परिषद में 2 करोड़ की योजनाओं पर घमासान, पार्षदों ने अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का पुतला फूंका; समर्थकों ने फोड़े पटाखे

पाकुड़: नगर परिषद क्षेत्र में दो करोड़ रुपये की सड़क योजनाओं के चयन को लेकर सोमवार को विवाद गहरा गया। योजना चयन में पक्षपात और

कटिहार का 115 साल पुराना दुर्गागंज दुर्गा मंदिर, 2002 में हुआ सार्वजनिक

कदवा (कटिहार): बिहार के कटिहार जिले के कदवा प्रखंड स्थित दुर्गागंज का ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर आस्था के साथ-साथ क्षेत्र की पुरानी जमींदारी व्यवस्था की विरासत

गलगलिया के पथरघट्टा हाई स्कूल में SSB का साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम

गलगलिया: विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से 8वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल

कटिहार के 9 खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो में जीते गोल्ड मेडल, राज्य स्तर पर चयनित

स्कूली गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित प्रमंडल स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्क्रमित मध्य विद्यालय बर्मा रिफ्यूजी कॉलोनी के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन