जिला कल्याण व जनजातीय विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक सम्पन्न

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

साहिबगंज।शुक्रवार को उपायुक्त हेमंत सती की अध्यक्षता में कार्यालय प्रकोष्ठ में जिला कल्याण विभाग एवं समेकित जनजातीय विकास अभिकरण (आईटीडीए) के तहत संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस दौरान उपायुक्त ने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की और संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना, प्रवेशिकोत्तर छात्रवृत्ति योजना, साइकिल वितरण योजना, अत्याचार अनुदान योजना, मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना, बिरसा मुंडा आवास योजना, जाहेरस्थान व कब्रिस्तान की घेराबंदी, धुमकुड़िया हाउस, मांझी थान, शहीद ग्राम विकास योजना, मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना और मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना सहित अन्य योजनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई।

इसके अलावा पीएम,जनमन एमपीसी & पीएमएजीजीवाई, आवासीय एवं दिवाकालीन विद्यालयों, छात्रावास निर्माण और पहाड़िया स्वास्थ्य उपकेंद्र की स्थिति की भी समीक्षा की गई। उपायुक्त ने इन योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे लाभार्थियों तक योजनाओं का सीधा लाभ पहुंचाने के लिए सतत निगरानी करें और आवश्यक सुधार सुनिश्चित करें।इस बैठक में मौजूद परियोजना निदेशक आईटीडीए संजय कुमार दास सहित अन्य उपस्थित रहे।

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़ नगर परिषद में 2 करोड़ की योजनाओं पर घमासान, पार्षदों ने अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का पुतला फूंका; समर्थकों ने फोड़े पटाखे

पाकुड़: नगर परिषद क्षेत्र में दो करोड़ रुपये की सड़क योजनाओं के चयन को लेकर सोमवार को विवाद गहरा गया। योजना चयन में पक्षपात और

कटिहार का 115 साल पुराना दुर्गागंज दुर्गा मंदिर, 2002 में हुआ सार्वजनिक

कदवा (कटिहार): बिहार के कटिहार जिले के कदवा प्रखंड स्थित दुर्गागंज का ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर आस्था के साथ-साथ क्षेत्र की पुरानी जमींदारी व्यवस्था की विरासत

गलगलिया के पथरघट्टा हाई स्कूल में SSB का साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम

गलगलिया: विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से 8वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल

कटिहार के 9 खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो में जीते गोल्ड मेडल, राज्य स्तर पर चयनित

स्कूली गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित प्रमंडल स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्क्रमित मध्य विद्यालय बर्मा रिफ्यूजी कॉलोनी के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन